फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Traders appealed to the Deputy Commissioner for cleaning of sewer drains

Rohtak News: व्यापारियों ने उपायुक्त से लगाई सीवर-नालियों की सफाई की गुहार

Tue, 11 Jun 2024 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 11 Jun 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Traders appealed to the Deputy Commissioner for cleaning of sewer drains
रोहतक। शहर में पानी निकासी की समस्या को लेकर मंगलवार को रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अजय कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से कहा कि यदि समय पर नाली-सीवरों की सफाई न हुई तो पिछले साल की तरह दुकानों में फिर पानी भर जाएगा। इससे दुकानदारों को लाखों-करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष हेमंत बख्शी ने कहा कि बरसात का मौसम आने वाला है और अभी तक शहर में कहीं पर भी साफ-सफाई का अभियान शुरू नहीं हो पाया है। गंदगी और पॉलिथीन भरने के कारण सीवर-नालों बंद हो गए हैं और गंदा पानी कई जगहों पर उफान मार रहा है। उन्होंने बताया कि पिछली बारिश में गंदा पानी दुकानों में भर गया था। इससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। इसी बात से डर कर संगठन के लोग प्रशासन के समक्ष गुहार लगाने आए हैं कि इस बार समय से नाली-सीवरों की सफाई करा ली जाए। बख्शी ने अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि बरसात में अगर फिर भी पानी भरने की समस्या हुई तो उसे सहन नहीं किया जाएगा। व्यापारी वर्ग एकजुट है और समय रहते प्रशासन को आगाह कर दिया गया है। इसके बाद भी अगर लापरवाही बरती गई तो आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। हालांकि उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि इसी माह में सभी नाली-सीवरों की सफाई कराकर पानी निकासी की समस्या को दूर कर लिया जाएगा। इस अवसर पर हिसार रोड के प्रधान विनोद सिक्का, एसके गोयल, दिनेश नरूला, राजकुमार पुण्यानी, जगबीर सिंह, राकेश कपूर, राज कुमार पाहवा, सरदार गुरमीत सिंह कोचर, जय किशन, विनोद दहिया व संदीप सहगल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed