फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Trader's mother's purse in broad daylight in Jhang Colony

झंग कॉलोनी में दिनदहाड़े व्यापारी की मां का पर्स छीना

Thu, 26 Mar 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Trader's mother's purse in broad daylight in Jhang Colony
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कुछ असामाजिक तत्व लोगों की मदद करने की बजाय जख्म दे रहे हैं। लॉकडाउन के बावजूद दिनदहाड़े वीरवार सुबह करीब 10 बजे एक स्कूटी सवार नकाबपोश झंग कॉलोनी में एक व्यापारी की मां का पर्स झपटकर ले गया। पर्स में 2200 रुपये की नकदी थी। वार्ड की महिला पार्षद कंचन खुराना के पति मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल करने आई सिविल लाइन थाना पुलिस से असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

झंग कॉलोनी निवासी नितिन अरोड़ा ने बताया कि उसकी दुर्गा भवन के सामने दुकान है। एक साल पहले झंग कॉलोनी में मकान लिया है। वीरवार सुबह उसकी मां 65 वर्षीय चांदकौर नजदीक विजय पार्क के पास किरयाणा की दुकान पर आलू लेने गई थी। वापस आने लगी तो पीछे से एक युवक स्कूटी पर साथ-साथ आ रहा था। उसने काले रंग की शर्ट पहन रखी थी और मुंह बांधे हुए था। जैसे ही घर का गेट खोलने लगी, तभी उसने स्कूटी थोड़ी दूरी पर खड़ी की और झपटा मारकर पर्स छीनकर ले गया। चांदकौर ने शोर मचाया। तभी ऊपर कमरे में मौजूद उसके पति चिमनलाल और बेटा नितिन अरोड़ा नीचे आए, लेकिन तब तक स्कूटी सवार डॉक्टर ईश्वर वाली गली से होते हुए सोनीपत रोड की तरफ फरार हो गया।
विज्ञापन

कानून ही नहीं, नैतिक फर्ज भी तार-तार
वारदात की सूचना पड़ोसियों ने वार्ड की महिला पार्षद कंचन खुराना के पति एवं पूर्व पार्षद अशोक खुराना को दी। वे मौके पर पहुंचे और सिविल लाइन थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी वारदात से अवगत कराया। पूर्व पार्षद ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक तरफ जहां जान बचाने के लिए देशवासी संघर्ष कर रहे हैं, दूसरी तरफ इस तरह के असामाजिक तत्व झपटमारी कर रहे हैं। ऐसा करके युवक ने न केवल कानून, बल्कि नैतिक फर्ज को भी तार-तार किया है। पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में बढ़ाई जाए सुरक्षा ऐसे हालात में भी जो लोग लूटपाट की मंशा रखते हैं, उनके खिलाफ तो सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जहां तक पुलिस की गश्त व्यवस्था का सवाल है। व्यापारी दुकानों को पुलिस के भरोसे छोड़कर घर बैठे हैं। पुलिस गश्त बढ़ाए और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।
गुलशन निझावन, महासचिव रोहतक व्यापार मंडल।
पुलिस चाहे गश्त कर रही है, लेकिन व्यापारी खुद भी बाजार में सुरक्षा के लिए आगे आएं। गोहाना अड्डा, निरंकारी मार्केट व दिल्ली गेट पर सुरक्षा के लिए वे खुद व्यापारियों के साथ देर रात तक मौजूद रहते हैं।
कपिल नागपाल, प्रधान गोहाना अड्डा।
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पुलिस अच्छा काम कर रही है, लेकिन सड़कों के साथ-साथ गलियों में भी गश्त बढ़ाई जाए। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से बात करेंगे।

राजू भुटानी, प्रधान मार्बल एवं टाइल एसोसिएशन।
कोरोना के खिलाफ लड़ाई पूरा शहर मिलकर लड़ रहा है। लोग घर से न निकलें। बाजारों व गलियों में गश्त बढ़ाने के लिए पुलिस अधिकारियों से बात करेंगे।
मनीष ग्रोवर, पूर्व मंत्री सहकारिता मंत्री
कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में रोहतक पुलिस ने पूरी ताकत लगा दी है। दो हजार पुलिसकर्मी सड़क पर हैं तो चार कंपनी बाहर से बुलाई गई हैं। 32 पीसीआर व 22 राइडर सक्रिय हैं। डीएसपी, एसएचओ व सीआईए की तीनों टीमों की टीम भी गश्त कर रही हैं। शहरवासी चिंता न करें। झपटमारी करने वाले युवक को भी जल्द दबोच लेंगे।
भूपेंद्र सिंह, इंचार्ज सिक्योरिटी ब्रांच एसपी ऑफिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed