फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Trader Leader Satish Rearrested Immediately Upon Exiting Rohtak Police Station

सतीश प्रजापति फिर थाने में: एक केस में जमानत, कोर्ट से बाहर निकलते ही दूसरे केस में गिरफ्तार; अब IT एक्ट लगाया

Thu, 26 Mar 2026 04:38 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 26 Mar 2026 04:38 PM IST
सार

आर्य नगर पुलिस ने तुरंत नगर निगम की ओर से दर्ज कराई दूसरी एफआईआर में सतीश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। निगम आयुक्त का आरोप है कि सतीश प्रजापति ने अपने साथियों सहित आकर न केवल सरकार ड्यूटी में बाधा डाली, बल्कि भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर वीडियो वायरल की।

विज्ञापन
Trader Leader Satish Rearrested Immediately Upon Exiting Rohtak Police Station
गिरफ्तार कर सतीश को ले जाती रोहतक पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर पुलिस थाने के बाहर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार व्यापारी नेता सतीश प्रजापति को एक केस में जमानत मिल गई लेकिन दूसरे केस में कोर्ट से बाहर निकलते ही गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


प्रजापति के वकील एडवोकेट देवेंद्र वर्मा ने बताया कि व्यापारी नेता सतीश प्रजापति व उसके 18 साथियों को पुलिस ने बुधवार को थाने के बाहर प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वीरवार को पुलिस ने बाकी आरोपियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। दोपहर बाद करीब दो बजे सतीश प्रजापति को ड्यूटी मजिस्ट्रेट जेएमआईसी कर्णदीप की अदालत में पेश किया। जमानती धाराओं के कारण सतीश प्रजापति कोर्ट से बाहर आ गए।
विज्ञापन




आर्य नगर पुलिस ने तुरंत नगर निगम की ओर से दर्ज कराई दूसरी एफआईआर में सतीश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। निगम आयुक्त का आरोप है कि सतीश प्रजापति ने अपने साथियों सहित आकर न केवल सरकार ड्यूटी में बाधा डाली, बल्कि भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर वीडियो वायरल की। इससे निगम की छवि खराब हुई है। पुलिस ने आरोपी को आईटी एक्ट व दूसरी धाराओं के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं बोली, 200-200 रुपये देकर बुलाए प्रदर्शन में
वहीं, पुलिस का दावा है कि हिरासत में मौजूद महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि सतीश प्रजापति व अन्य ने कहा था कि प्रदर्शन में भाग लेना है। आरोप है कि इसके लिए 200-200 रुपये का लालच दिया गया। कोर्ट में भी पुलिस की तरफ से महिलाओं की वीडियो दिखाई गई। 


व्यापारी नेता पहुंचे कोर्ट के बाहर, बोले सतीश ने आम आदमी की आवाज उठाई
हरियाणा उद्योग व्यापार हित मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल भाटिया का कहना है कि संगठन के जिला अध्यक्ष सतीश प्रजापति ने आम आदमी की सिस्टम को लेकर आवाज उठाई है। उनको एक मामले में मामले जमानत मिल गई है। दूसरी मामले में गिरफ्तार किया गया है। न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed