{"_id":"680aa83e3d24e11a07094918","slug":"tourists-getting-their-tickets-canceled-after-pahalgam-terrorist-attack-rohtak-news-c-17-roh1020-640433-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पहलगाम आतंकी हमला के बाद टिकट रद्द करवा रहे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पहलगाम आतंकी हमला के बाद टिकट रद्द करवा रहे पर्यटक
Fri, 25 Apr 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
24सीटीके39 पवन कुमार, संजय कॉलोनी, पर्यटक।
रोहतक। शहर से कश्मीर की ओर जाने वाले भ्रमणकारी अपना टिकट रद्द करवा रहे हैं। 22 अप्रैल को कश्मीर में पहलगाम में हुए पर्यटकों के साथ आतंकी हमले से लोगोंं में आक्रोश है। साथ ही, वहां जाने वाले पर्यटकों में भय का माहौल है।
शहर की टूर एंड ट्रेवलर एजेंसियों के आगामी एक सप्ताह के टूर रद्द हो गए हैं। इनका मुख्य कारण भ्रमणकारियों की ओर से टिकट रद्द करवाए जा रहे हैं। ट्रैवल एजेंसियों के एजेंट ने बताया कि कई राज्यों के बॉर्डर बंद होने के कारण भी पर्यटक अपनी यात्राएं रद्द करवा रहे हैं। ऐसे में एजेंसियों को भी नुकसान हो रहा है। साथ ही, बुक करवाए गए होटलों को भी रद्द करवा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
तनाव मुक्त रहने के लिए घूमने जाते हैं। 4 मई को परिवार के साथ कश्मीर में घूमने जा रहे थे। लेकिन, बीते दिन हुई घटना के बाद बच्चों ने भी वहां जाने से मना कर दिया। इस कारण प्लानिंग और टिकट दोनों रद्द कर दिए।
विज्ञापन
- पवन कुमार, संजय कॉलोनी, पर्यटक।
दोस्तों के साथ श्रीनगर जाने की योजना थी। पहलगाम में आतंकी घटना के बाद भ्रमण की योजना रद्द कर दी। मामला शांत होने के बाद भ्रमण के लिए जाएंगे। चार टिकट बुक करवाए थे, जो रद्द करवा दिए।
- कृष्ण नरवाल, हनुमान कॉलानी, पर्यटक।
कश्मीर के करीब चार भ्रमण रद्द हो गए हैं। अमृतसर की ओर के भी टूर रद्द हो गए हैं। अब तक करीब 22 टिकट रद्द हो चुके हैं। ऐसे में हमारा भी नुकसान ही हो रहा है।
- जगदीप खुंगर, टूर ट्रैवल एजेंट।
27 से 30 अप्रैल तक 20 से अधिक लोगों को कश्मीर के लिए भ्रमण पर जाना था। इन पर्यटकों ने टिकट और होटल दोनों की बुकिंग करवा ली थी। लेकिन, कश्मीर में पर्यटकों पर आतंकी हमले के डर से लोगों ने टिकट रद्द करवा लिए हैं।
- शिव कुमार, टूर ट्रेवल एजेंट।