फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tourists are eager to explore the hilly region, with all trains heading towards Jammu running full until June 26.

Rohtak News: पहाड़ी क्षेत्र में भ्रमण के लिए पर्यटकों में क्रेज, जम्मू की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें 26 जून तक फुल

Wed, 27 May 2026 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Tourists are eager to explore the hilly region, with all trains heading towards Jammu running full until June 26.
रोहतक। ग्रीष्मकालीन अवकाश में पहाड़ी क्षेत्र में जाने के लिए पर्यटकों में क्रेज बढ़ता देखा जा रहा है। रोहतक से जम्मू की ओर से जाने वाली लगभग ट्रेनें 26 जून के बाद तक फुल हो चुकी हैं। अब यात्रियों को टिकट नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

रोहतक से पांच ट्रेनों का संचालन जम्मू-कटरा की ओर होता है लेकिन इन ट्रेनों में जून के अंदर यात्रियों को टिकट मिलना संकट भरा हो गया है। रेलवे के अनुसार, कोटा-श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन एसी व स्लीपर कोच के साथ 21 जून तक फुल है जबकि 19 जुलाई तक वेटिंग दर्शा रहा है।
विज्ञापन

जबलपुर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 16 जून तक फुल और 14 जुलाई तक वेटिंग टिकट उपलब्ध हो रहा है।
सप्ताह में तीन दिन चलने वाली अंडमान एक्सप्रेस में 9 जुलाई तक फुल है। इसमें 29 जून के बाद तो 100-150 वेटिंग दिन-वार दिखा रहा है। हिमसागर साप्ताहिक एक्सप्रेस में 5 जुलाई तक व तरुनेलवेली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक ट्रेन भी 15 जुलाई तक टिकट उपलब्ध नहीं है। रोहतक से हरिद्वार की ओर से जाने वाली ट्रेनों में यही स्थिति देखी जा रही है। -------
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला
के लिए रोडवेज बस में कर सकते हैं यात्रा

इस स्थिति में यात्री रोडवेज बस से शिमला की ओर जा सकते हैं। संस्थान प्रबंधक हंसराज ने बताया कि रोहतक बस स्टैंड से प्रतिदिन सुबह 10:05 बजे रोडवेज की सामान्य बस का शिमला के लिए संचालन शुरू किया गया है। यह बस चंडीगढ़, पंचकूला, पिंजौर, कालका, सोलन, धर्मपुर से होते हुए रात 8:10 बजे शिमला पहुंचेगी। वहीं, बैजनाथ मार्ग पर देर शाम 5 बजे रोडवेज की बस से यात्री चंडी मंदिर (चंडीगढ़), हिमाचल प्रदेश के नैना देवी मंदिर, चिंतापूर्णी, ऊना, माता ज्वाला देवी, कांगड़ा व नगरोटा तक यात्रा कर सकते हैं। टूर ट्रेवलर एजेंसी से जगदीप खुंगार ने बताया कि पर्यटक रोहतक से निजी बुकिंग करवाकर पालमपुर, धर्मशाला, शिमला, कुफरी, चहल, नारकंडा व सोलंग तक की यात्रा कर सकते हैं।


वर्जन
गर्मियों में यात्री पहाड़ी क्षेत्र में घूमना पसंद करते हैं। रोहतक से कम ही ट्रेनें होने से यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। दिल्ली से वाया पानीपत मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक है। इस कारण ट्रेनें फुल चल रही हैं।
- बलराम मीना, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed