{"_id":"6156211c8ebc3e0b9d08ef90","slug":"tough-competition-in-physical-counseling-rohtak-news-rtk625649343","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिजिकल काउंसिलिंग में भी कड़ा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिजिकल काउंसिलिंग में भी कड़ा मुकाबला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिजिकल काउंसिलिंग के दौरान भी दाखिले की जंग आसान नहीं दिख रही है, इसमें भी मेरिट की तरह कड़ा मुकाबला दिख रहा है। पहली फिजिकल काउंसिलिंग के बाद कई कॉलेजों में बीए का उच्चतम कट ऑफ 100 प्रतिशत से ज्यादा रहा है। वीरवार को उच्च शिक्षा निदेशालय का पोर्टल सुचारु रूप से चला। इससे विद्यार्थियों को काफी राहत मिली, वे फीस जमा कर पाए।
जाट कॉलेज में बीए में दाखिले के लिए फिजिकल काउंसिलिंग के लिए करीब 1300 विद्यार्थियों का डाटा देखना था। इसलिए उन्होंने बुधवार देर शाम तक मेरिट लिस्ट जारी कर दी। वीरवार को विद्यार्थियों के मेरिट के आधार पर दाखिले हुए और उन्होंने फीस जमा कर दी। यहां बीएससी मेडिकल का उच्चतम कट ऑफ 98 प्रतिशत, बीएससी नॉन मेडिकल का 100 फीसदी और बीए का 103 प्रतिशत रहा। जाट कॉलेज में दूसरी फिजिकल काउंसिलिंग शुक्रवार को होनी थी। लेकिन तकनीकी कारणों से वह स्थगित कर दी गई, अब सोमवार को होगी। गौड़ कॉलेज में भी पोर्टल चलने से विद्यार्थियों को राहत मिली। यहां वीरवार को ही लगभग सीटें भर गई थीं। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को जारी मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिले किए गए। वीरवार को विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई और दस्तावेजों का वेरिफिकेशन करवाया। यहां दूसरी फिजिकल काउंसिलिंग चार अक्तूबर को होगी। वैश्य कॉलेज में दाखिले सुचारु ढंग से हुए। हिंदू कॉलेज में पहली फिजिकल काउंसिलिंग के बाद उच्चतम कट ऑफ बहुत ज्यादा रहा। बीए का 103.8 प्रतिशत, बीकॉम का 107.2, बीबीए का 104.8, बीसीए का 103.2, बीएससी नॉन मेडिकल का 103 और बीएससी मेडिकल का 105.4 प्रतिशत रहा।
नहीं खत्म हुईं समस्याएं
उच्च शिक्षा निदेशालय का पोर्टल हालांकि सुचारु ढंग से चला लेकिन विद्यार्थियों की समस्याएं अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुईं। वीरवार को कई विद्यार्थी ऐसे थे, जिनका नाम मेरिट लिस्ट में था, लेकिन उनका पोर्टल पर चालान नहीं निकल रहा था। कुछ विद्यार्थी ऐसे भी थे जिन्होंने सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन कुछ लिया था, लेकिन चालान निकालने पर उनके सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन ही बदल जाते थे। निदेशालय के अधिकारियों ने वीरवार को भी इन समस्याओं पर कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
एमडीयू ने जारी किया परीक्षा परिणाम
एमडीयू ने जुलाई 2021 में आयोजित विभिन्न परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि इनमें बीए पांचवें सेमेस्टर की री-अपीयर, बीए ऑनर्स-इकोनॉमिक्स, अंग्रेजी, भूगोल, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान व मनोविज्ञान के पांचवें सेमेस्टर की री-अपीयर, बीएससी ऑनर्स-बायोटेक, बॉटनी, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, गणित, फिजिक्स के पांचवें सेमेस्टर की री-अपीयर, एमएफए पेंटिंग के चौथे व छठे सेमेस्टर व बीसीए के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।