फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   took out the purse of the girl in the moving auto

चलती ऑटो में युवती का पर्स निकाला

Fri, 23 Sep 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
took out the purse of the girl in the moving auto
रोहतक। बहुजमालपुर गांव से बाजार में खरीदारी करने आ रही युवती का चलती ऑटो में दूसरी महिला ने पीठू बैग से पर्स निकाल लिया। पर्स में 13 हजार रुपये की नकदी व जेवरात थे। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक डिंपी ने बताया कि वीरवार को वह ऑटो में बैठकर रोहतक बाजार में खरीदारी करने आई थी। हिसार चौक से एक महिला भी ऑटो में बैठी, जो दुर्गा भवन मंदिर के पास उतर गई। इसके बाद वह किला रोड से प्रताप चौक की तरफ जाने वाली सड़क पर स्थित दुकान से सामान खरीदने लगी। जब पैसे निकालने के लिए पीठू बैग खोला तो अंदर पर्स नहीं मिला। उसे शक है कि जो महिला हिसार चौक से बैठी थी, उसी ने ऑटो के अंदर पर्स निकाला है। पर्स में 13 हजार की नकदी, डेढ़ तोले सोने की चेन, 3 ग्राम सोने का छल्ला, 12 ग्राम चांदी की पाजेब, एक चांदी की अंगूठी, एक जोड़ी चुटकी, दो सोने की नाक की बाली, आधार कार्ड, वोट कार्ड, पैन कार्ड व 10 पासपोर्ट साइज फोटो थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed