{"_id":"68adcd4488128468150b64b2","slug":"took-a-pledge-to-make-the-city-clean-and-ideal-on-the-lines-of-indore-rohtak-news-c-17-roh1020-715572-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: इंदौर की तर्ज पर स्वच्छ और आदर्श शहर बनाने का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: इंदौर की तर्ज पर स्वच्छ और आदर्श शहर बनाने का संकल्प लिया
Tue, 26 Aug 2025 08:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 26 Aug 2025 08:35 PM IST
विज्ञापन
05 एमडीयू में आयोजित इंडस्ट्री-एकेडमिया मीट में उद्योगपतियों को संबोधित करते कुलपति प्रो. राजब
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। शिक्षा और उद्योग के बीच मजबूत सेतु का निर्माण करने और उच्च शिक्षा को रोजगारोन्मुख, नवाचार-प्रेरित व सामाजिक रूप से प्रासंगिक बनाने के उद्देश्य से महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में इंडस्ट्री-एकेडमिया मीट का आयोजन किया। सभी प्रतिभागियों ने एमडीयू के स्वर्णिम जयंती वर्ष में रोहतक को इंदौर की तर्ज पर स्वच्छ और आदर्श शहर बनाने का संकल्प लिया।
कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि एमडीयू केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है बल्कि समाज और उद्योग के साथ मिलकर रोहतक को स्वच्छ, हरित और नशामुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।
एलपीएस बोसार्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश जैन ने कहा कि एमडीयू और उद्योग का यह साथ रोहतक को नई पहचान दिलाएगा। हम शिक्षा, स्वच्छता और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए एमडीयू के साथ हरसंभव सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
रोहित स्टील और निखार केमिकल्स प्राईवेट लिमिटेड के राजेंद्र बंसल ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। मीट के दौरान जिन प्रमुख मुद्दों पर विचार हुआ, उनमें शामिल हैं- इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाना, संयुक्त शोध परियोजनाओं को प्रोत्साहन देना, प्रयोगशालाओं का आधुनिकीकरण और उद्योग-समर्थित सुविधाएं विकसित करना।
छात्रों के लिए छात्रवृत्तियां एवं फेलोशिप उपलब्ध कराना, स्टार्टअप इन्क्यूबेशन और उद्यमिता को बढ़ावा देना आदि शामिल हैं। एमडीयू में इंडस्ट्री रिलेशंस सेल की स्थापना शामिल है, जो उद्योग से सतत संवाद और परियोजनाओं की निगरानी करेगी।
इस अवसर पर उद्योगपति मनमोहन गोयल, जसमेर लाठर, के अरविंद, दीप सुरेश गुप्ता, राजेश खेड़ा, अंकुर बतरा, नरेश कुमार जैन, संदीप, सचिव पारस आहूजा, हर्ष जैन समेत अन्य उद्योगपतियों और उद्योग जगत से जुड़े विशिष्ट जनों ने एमडीयू की इस पहल की सराहना की।