{"_id":"61be3d0d2187557aa53b0ca7","slug":"tomorrow-may-break-the-standoff-between-lawyers-and-police-rohtak-news-rtk63313200","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील व पुलिस कर्मियों के बीच मारपीट का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील व पुलिस कर्मियों के बीच मारपीट का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। जिला अदालत में सोमवार को कामकाज शुरू हो सकता है। क्योंकि शनिवार शाम को दो घंटे एएसपी कृष्ण कुमार व वकीलों के बीच बातचीत हुई। बार के नवनिर्वाचित प्रधान का दावा है कि बातचीत सकारात्मक रही। अंतिम निर्णय सोमवार सुबह ही वकीलों के बीच लिया जाएगा।
मामले के अनुसार बार के एक वकील 9 दिसंबर को शिवाजी कॉलोनी थाने में दी शिकायत पर हुई कार्रवाई के बारे में पूछने गए थे। वकील का आरोप था कि पुलिस कर्मियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। उधर, पुलिस ने वकील के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इससे वकीलों ने कोर्ट में वर्क सस्पेंड कर दिया, जो अब तक जारी है। शुक्रवार को जिला बार के चुनाव हुए, जिसमें लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो नए प्रधान बने। शनिवार शाम गतिरोध को दूर कर कोई न कोई समाधान निकालने के लिए एएसपी कृष्ण कुमार के कार्यालय में दोनों पक्षों के बीच बैठक हुई। बैठक में पुलिस अधिकारियों के अलावा बार के नवनिर्वाचित प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो, एडवोकेट प्रदीप मलिक, एडवोकेट जितेंद्र हुड्डा, एडवोकेट सुरेंद्र वर्मा व संबंधित वकील भी मौजूद रहे। दो घंटे तक बातचीत का दौर चला। आखिर में तय हुआ कि सोमवार को दोबारा दोनों पक्षों की बैठक होगी। इसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
वर्जन
पुलिस अधिकारियों व वकीलों के बीच सकारात्मक बैठक हुई। बैठक में कई पहलुओं पर मंथन किया गया। तय हुआ कि सोमवार को दोनों पक्ष आपस में दोबारा बातचीत करेंगे। उसी दिन बार में वर्क सस्पेंड को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
- लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो, प्रधान जिला बार एसोसिएशन