फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   toll plaza start, onle one third vhicle corss on toll

आम दिनों से अपेक्षा एक तिहाई वाहन टोल से गुजरे, 70 प्रतिशत कम रहा रिवेन्यू

Tue, 21 Apr 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
toll plaza start, onle one third vhicle corss on toll
toll plaza start, onle one third vhicle corss on toll
रोहतक। लॉकडाउन के बाद नई गाइड लाइन जारी होने पर कुछ जरूरी कामकाज खुल गए हैं, ऐसे में सड़कों पर भी वाहनों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को लॉकडाउन में ढील होने के बाद सड़क लाकडॉउन के दिनों के मुकाबले तीन गुणा तक वाहनों की संख्या बढ़ गई। वहीं आम दिनों के मुकाबले बात करें तो एक तिहाई वाहन मकड़ौली टोल से गुजरे।
विज्ञापन

मकड़ौली टोल सीजेएम कर्नल वीरेंद्र शेखावत ने बताया कि सोमवार को मकड़ौली टोल से 3450 व मदीना से 1290 वाहन गुजरे, जबकि सामान्य दिनों में औसत दस हजार वाहन टोल से गुजरते हैं। ऐसे में टोल का रिवेन्यू भी आम दिनों के मुकाबले 70 प्रतिशत कम रहा। मकड़ौली टोल पर सामान्य दिनों में रोजाना औसत 13 लाख रुपये का क्लेक्शन होता है। उधर, टोल से गुजरने वाले वाहनों की तुलना लॉकडाउन के दिनों के साथ करे तो ढाई से तीन गुना तक वाहनों की संख्या सोमवार को बढ़ गई। लॉकडाउन के पहले दिन टोल से 1450 वाहन गुजरे थे। लॉकडाउन के शुरुआती दिनों में प्रतिदिन गुजरने वाले वाहनों की संख्या औसत लगभग एक हजार के करीब ही रही, उसके बाद टोल गेट खोल दिए गए थे और टोल टैक्स वसूलना बंद कर दिया था। जबकि जनता कर्फ्यू वाले दिन मकड़ौली टोल से गुजरने वाले वाहनों की संख्या 660 थी।
विज्ञापन

टोल पर तैनात पुलिसकर्मियों सहित सभी की होगी थर्मल स्कैनिंग
सीजेएम कर्नल वीरेंद्र शेखावत ने बताया कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही टोल पर काम सुचारु किया गया है। टोल पर तैनात पुलिस कर्मचारियों सहित सभी कर्मचारियों की थर्मल स्कैनिंग होगी। कर्मचारियों को सैनिटाइजर, मास्क व ग्लब्ज बांटे गए हैं। इसके अलावा सामाजिक दूरी के नियम का पूरा पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed