फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Today there will be additional supply for 10 minutes, 1100 cusecs of water reached BSB canal.

Rohtak News: आज 10 मिनट अतिरिक्त आपूर्ति होगी, बीएसबी नहर में पहुंचा 1100 क्यूसेक पानी

Mon, 25 Mar 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 25 Mar 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Today there will be additional supply for 10 minutes, 1100 cusecs of water reached BSB canal.
रोहतक। जनस्वास्थ्य विभाग शहर में त्योहार पर सप्लाई में 10 मिनट अतिरिक्त पानी छोड़ेगा ताकि शहर में लोगों को त्योहार पर पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके। वहीं भालौठ सब ब्रांच (बीएसबी) नहर में रविवार को दिन के समय 1100 क्यूसेक पानी पहुंच गया है। इससे जिले के 40 से ज्यादा गांव के किसानों में खुशी की लहर है। पिछले काफी दिन से नहर में पानी न आने से किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन


भालौठ सब ब्रांच नहर से अलग-अलग गांव में 34 माइनर निकलती हैं। इन्हीं माइनरों के सहारे किसान अपनी फसलों में पानी दे पाते हैं, लेकिन नहर में पानी न आने से पिछले काफी दिनों से यह सभी माइनर सूखी हुई थीं और किसान काफी चिंतित थे। इससे ग्रामीण इलाके में पेयजल भी समस्या बनी हुई थी, लेकिन अब यह समस्या दूर हो चुकी है। यहीं नहीं शहर में अगर पानी की कमी खलती है तो बीएसबी नहर में आने वाले पानी को जवाहर लाल नेहरू नहर में लिफ्ट कर लिया जाता है, लेकिन अभी तक जनस्वास्थ्य विभाग के चारों पानी के टैंकों में 15 दिन तक का पर्याप्त मात्रा में पानी बचा हुआ है।
विज्ञापन



शहर में समय पर पानी तो टेल तक टैंकर पहुंचाएगा विभाग

शहर में अभी भी एक समय ही पानी मिलता रहेगा, टेल एंड तक जहां पर पानी नहीं पहुंच रहा है वहां पर जनस्वास्थ्य विभाग पानी के टैंकर पहुंचाएगा। ताकि त्योहार पर सभी को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सकें। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बीएसबी नहर से पानी आने में आमजन को काफी राहत मिलेगी। जलघरों में पानी का स्तर कम होता है तो बीएसबी नहर से पानी को लिफ्ट कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



भालौठ सब ब्रांच नहर में रविवार को 1100 क्यूसेक पानी पहुंच गया है। इससे किसानों को काफी राहत मिलेगी। होली के त्योहार पर 10 मिनट अतिरिक्त पानी की आपूर्ति होगी। जल बर्बाद न करें।
उदयभान, एसडीओ, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed