फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Today the corporation will seal 50 big defaulters of property tax

संपत्ति कर के 50 बड़े बकायेदारों की आज निगम करेगा सीलिंग

Tue, 16 Nov 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Today the corporation will seal 50 big defaulters of property tax
नगर निगम की टीम मंगलवार को संपत्ति कर के 50 बड़े बकायेदारों की सीलिंग करने निकलेगी। करीब 30 करोड़ रुपये के बकायेदारों की संपत्ति सील करना टीम के लिए चुनौती होगा, क्योंकि इनमें कई नामचीन भवन निर्माताओं की कॉलोनियां भी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार निगम टीम कॉलोनियों को सील नहीं करेगी बल्कि नामचीन बिल्डर्स के दफ्तरों को सील किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम की आय का प्रमुख स्रोत 1.98 लाख संपत्ति से कर की वसूली है। चालू वित्तीय वर्ष में निगम करीब 14 करोड़ रुपये ही वसूल सका है, इससे माली हालत काफी गड़बड़ा गई है। सोमवार को संयुक्त आयुक्त सुरेश कुमार ने जोन टैक्स ऑफिसर (जेडटीओ) अंकित गुलिया और जेडटीओ अशोक कुमार के साथ बैठक करके मंगलवार से बड़े 50 बकायेदारों की सीलिंग करने के लिए रणनीति बनाई। इसमें तय किया गया कि निगम की टीम सुबह करीब 11 बजे सीलिंग कार्रवाई करने के लिए पुलिस फोर्स के साथ रवाना होगी। कोशिश होगी कि पहले ही दिन ज्यादा से ज्यादा बकायेदारों की सीलिंग की जाए। संयुक्त आयुक्त सुरेश कुमार ने बताया कि दोनों जेडटीओ को बैठक करके मंगलवार को 50 बड़े बकायेदारों की सीलिंग करने के लिए निर्देश दे दिए हैं। विरोध की आशंका के चलते टीम के साथ पुलिस फोर्स भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed