फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Today, 5,307 candidates will take the NEET exam at 17 centers; special bus services will operate starting at 8:30 AM.

आज 17 केंद्रों पर 5307 परीक्षार्थी देंगे नीट, सुबह 8:30 बजे से होगा स्पेशल बसों का संचालन

Sun, 03 May 2026 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 03 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Today, 5,307 candidates will take the NEET exam at 17 centers; special bus services will operate starting at 8:30 AM.
रोहतक। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से रविवार को जिले में 17 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें करीब 5,307 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज की ओर से सुबह 8:30 बजे से स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से परीक्षा रविवार दोपहर बाद 2 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफ लाइन मोड में करवाई जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 बजे से डेढ़ बजे तक पहुंचना होगा। डेढ़ बजे के बाद परीक्षा केंद्रों में प्रवेश बंद होगा।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त सचिन गुप्ता ने परीक्षा केंद्रों का शनिवार को जायजा भी लिया। जिलाधीश सचिन गुप्ता की ओर से 8 परीक्षा केंद्रों के लिए रोहतक के उपमंडलाधीश आशीष कुमार को ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है। अन्य 7 परीक्षा केंद्रों के लिए रोहतक सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक श्वेता सुहाग को ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र कुमार को चार, महम के उपमंडलाधीश विपिन कुमार को चार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मंजीत सिंह को तीन, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता को तीन व मंडल आयुक्त के ओएसडी शुभम को तीन परीक्षा केंद्रों के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।

नीट को लेकर निषेधाज्ञा के आदेश जारी
रोहतक। जिलाधीश सचिन गुप्ता की ओर से नीट (यूजी) 2026 परीक्षा के सुचारू एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किए गए हैं। रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होने वाली नीट (यूजी) के दौरान बाहरी व्यक्तियों की अनावश्यक आवाजाही पर रोक रहेगी। अवांछित गतिविधियों व कोचिंग संस्थानों की ओर से अनुचित सामग्री उपलब्ध कराए जाने की संभावना को देखते हुए आवश्यक प्रतिबंध लगाए गए हैं ताकि परीक्षा की निष्पक्षता एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 सहित अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


परीक्षार्थियों के लिए 25 रोडवेज बसों का होगा संचालन
रोडवेज महाप्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि रोहतक के लिए 12, महम के लिए 3, सांपला से 3, लाखनमाजरा के लिए 3, सांघी के लिए 2 व घुसकानी के परीक्षा केंद्रों के लिए 2 विशेष बसों का संचालन किया जाएगा। परिवहन व्यवस्था को लेकर कोई कोताही न बरती जाए। इसके लिए 25 बसें सीधे तौर पर 5 रूटों पर तैनात की गई हैं। साथ ही किसी भी आपात स्थिति या परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ने की स्थिति के लिए 8 बसों को रिजर्व रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed