फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   To save life on earth, water has to be saved

Rohtak News: धरती पर जीवन बचाने के लिए जल को बचाना होगा

Sat, 29 Apr 2023 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
To save life on earth, water has to be saved
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से विश्वविद्यालय परिसर में जल संरक्षण का संदेश देते हुए जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

रैली विभागाध्यक्ष प्रो. कुलताज व डीन प्रो. आरपी गर्ग की अगुवाई में राधाकृष्णन सभागार, प्रशासनिक सचिवालय, मातूराम यज्ञशाला, एफडीसी से होते हुए स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर पर जाकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा विभाग की सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष प्रो. रामेश्वरी ने बतौर मुख्यातिथि जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. रामेश्वरी ने विद्यार्थियों को जल के महत्व से अवगत करवाया एवं संरक्षण के लिए अपना योगदान देने का आह्वान किया। फैकल्टी ऑफ एजुकेशन के डीन प्रो. आरपी गर्ग ने कहा कि धरती पर जीवन बचाने के लिए जल को बचाना होगा। शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. कुलताज ने कहा कि भावी पीढ़ी जल संकट से न जूझे, इसके लिए लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक करने का प्रयास करना होगा। छात्र कल्याण प्रो. राजकुमार ने शारीरिक शिक्षा विभाग ने जल संरक्षण पर रैली निकालने की सराहना करते हुए कहा कि जल संरक्षण वैश्विक मुद्दा बन चुका है। जल बचाने के लिए वैश्विक स्तर पर मिलकर प्रयास करने होंगे। रैली के उपरांत शारीरिक शिक्षा विभाग में जल संरक्षण के लिए व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रो. रामेश्वरी ने विद्यार्थियों को जल की आवश्यकता, जल की महत्वता एवं जल से जुड़ी चुनौतियों व इसके संरक्षण के लिए किए जाने वाले उपायों की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed