फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tiwala school locked

तिवाला सरकारी स्कूल में लटका रहा ताला

Fri, 06 Dec 2013 09:49 PM IST
चरखी दादरी/ब्यूरो।
चरखी दादरी/ब्यूरो। Updated Fri, 06 Dec 2013 09:49 PM IST
विज्ञापन
Tiwala school locked
हरियाणा के चरखी दादरी में गांव तिवाला स्थित सरकारी स्कूल में शुक्रवार को दिनभर ताला लगा रहा। इससे छात्रों की पढ़ाई पूरी तरह ठप रही। मौके पर कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


गांव तिवाला सरकारी स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने के मसले पर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीण स्कूल की चहारदीवारी का निर्माण करने में इस अवैध कब्जे को बाधा मान रहे हैं।
विज्ञापन


इसे लेकर पहले भी दो बार स्कूल को ताला जड़ा जा चुका है। अदालत के निर्देश पर स्कूल की जमीन की पैमाइश भी की जा चुकी है लेकिन ग्रामीण इस पैमाइश से ग्रामीण संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के सरपंच प्रतिनिधि धर्मपाल सिंह ने बताया कि वे डीसी से मिल चुके हैं लेकिन निष्पक्षता कहीं नजर नहीं आ रही है।

शुक्रवार को दिनभर स्कूल के मेनगेट पर ताला लटका रहा और ग्रामीण स्कूल के बाहर गेट पर बैठे रहे। स्कूल में शिक्षण कार्य पूरी तरह से ठप रहा। मौके पर कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed