{"_id":"6891030ebc7dcc762c03faed","slug":"titu-had-formed-the-bawaria-gang-10-years-ago-rohtak-news-c-198-1-rew1001-223675-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: टीटू ने 10 साल पहले बनाया था बावरिया गैंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: टीटू ने 10 साल पहले बनाया था बावरिया गैंग
Tue, 05 Aug 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। महिलाओं का उत्पीड़न करने के साथ लूटपाट की वारदात में पुलिस टीम अबतक बावरिया गैंग का सरगना सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। एक बदमाश फरार है। सरगना टीटू मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर का निवासी है। उसने दस साल पहले अपने भाइयों के साथ मिलकर गैंग बनाया था।
टूटी फरीदाबाद के कुरैशीनगर में किराए पर मकान लेकर रहता था। टीटू ने सबसे पहले अपने ताऊ के लड़के रामबाबू को साथ मिलाया। इसके बाद हिसार निवासी मदन को अपनी गैंग में शामिल किया। मदन, टीटू का दोस्त है और साथ में बाग की ठेकेदारी भी कर चुका है। ये सभी बावरिया जाति से हैं।
शुरुआत में इस गैंग ने अपने समाज से बाहर वारदातें कीं, लेकिन अब समाज के लोगों के परिवारों को ही निशाना बना रहा है। बावरिया गिरोह के लोग अपने ही समाज के लोगों को टारगेट इसलिए करते थे क्योंकि उनकी रेकी करना आसान होती थी। अपने ही समाज के लोगों की हैसियत और परिवार के बैकग्राउंड की डिटेल उनके पास आसानी से आ जाती थी। वहीं यह भी पता होता था कि परिवार कब घर से बाहर रहेगा।
विज्ञापन
बावरिया गैंग का सरगना टीटू शादीशुदा है। उसकी तीन लड़कियां हैं, जिनमें से एक शादीशुदा है। टीटू के खिलाफ हरियाणा के हांसी, भिवानी, सतनाली, झज्जर के बहादुरगढ़, फरीदाबाद के छायशा, राजस्थान के राजगढ़, झुंझुनूं के सूरजगढ़ थाना में रेप, लूट, चोरी और डकैती के 10 से अधिक मामले दर्ज हैं।
दूसरा बदमाश हिसार के नारनौंद निवासी मदन है। मदन ने काफी समय पहले टीटू के साथ पार्टनरशिप में अमरूद का बाग ठेके पर लिया था। यहीं से दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई और बाद में लूटपाट की वारदात को साथ अंजाम देने लगे। मदन शादीशुदा है, जिसकी एक छह साल की बेटी भी है। टीटू की हर वारदात में मदन साथ रहा है।
तीसरा बदमाश महेंद्रगढ़ के गागड़वास गांव का संजू है। संजू गैंग के सरगना टीटू का दामाद भी है। टीटू ने उसे बेटी की शादी के बाद गैंग में शामिल कर लिया। टीटू दामाद के साथ लूट और रेप की 3 घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
चौथा बदमाश रामबाबू है, जो गैंग सरगना टीटू के ताऊ का लड़का है। रामबाबू वर्तमान में राजस्थान के चुरू जिले के मीणा की ढाणी गांव में रहता है। रामबाबू की शादी नहीं हुई है। सबसे पहले उसे ही टीटू ने अपने गैंग शामिल किया था।
घर में मौजूद महिलाओं के साथ करते थे दरिंदगी
बावरिया गैंग के लोग हर लूट और डकैती की घटना के बाद घर में मौजूद महिलाओं के साथ दरिंदगी करते थे। महिलाओं के कपड़े उतरवा कर उनकी वीडियो बनवा लेते थे। महिलाओं का वीडियो बनाने का मकसद यह था कि ऐसा करने से परिवार पुलिस को शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। आरोपी जहां भी घटना को अंजाम देने के लिए जाते थे, वहां जाने से पहले ही अपना मोबाइल ऑफ कर लेते थे। घटना को अंजाम देने के साथ सभी आरोपी एक साथ नहीं रहते थे। घटना के बाद सभी आरोपी लूटी गई रकम व जेवर के साथ निकल जाते थे। रेवाड़ी में भी उन्होंने यही किया था।