फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Thunderstorms and rains affect 30 pole power supply, grain damaged

आंधी व बारिश से 30 पोल टूटे बिजली आपूर्ति प्रभावित, भीगा अनाज

Thu, 14 May 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Thunderstorms and rains affect 30 pole power supply, grain damaged
वीरवार की शाम को हुई झमा झम बारिश व साथ में चली हवा कोर्ट चौक की तरफ सडक पर गिरे पत्तो के बीच कुछ इस ? - फोटो : RohtakCity
पश्चिम विक्षोभ के चलते रोहतक शहर में 7.3 एमएम बारिश दर्ज की गई। हवा की गति 39 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम एक्सपर्ट नवदीप दहिया ने बताया कि बारिश आने से पहले दिन का तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस था, जोकि बारिश आने के बाद लुढ़ककर 23 डिग्री पर आ गया। अगले सप्ताह मौसम साफ रहने के आसार है, तीन दिन तक मौसम में नमी रहेगी, जिससे उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। एक सप्ताह तक लगातार गर्मी में बढ़ोतरी होगी और आने वाले सप्ताह में लू चलने की भी संभावनाएं है।
विज्ञापन

उधर, वीरवार आंधी व बारिश ने पूरे सांपला क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इलाके में करीब 30 पोल व तार टूट गए। सबसे अधिक पोल बहराना, इस्माइला व रोहद लाइन पाकस्मा फीडर, किलोई में खेतों की लाइन आसन व हुमायूपुर लाइन पर टूटे। विद्युत निगम ने बिजली आपूर्ति को चालू करने के लिए शाम को ही मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। हाल ये रहा कि देर रात तक कई गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। शाम करीब सवा चार बजे अचानक मौसम ने करवट बदली। आसमान में काले बादल छा गए और तेज आंधी के साथ बारिश भी शुरू हो गई। आंधी इतनी तेज थी कि कई जगह पेड़ उखड़ गए तो वहीं इस्माइला, बहराना, रोहद, पाकस्मा नौंनद, कुलताना, हसनगढ़ , भालौठ सब डिविजन से जूड़े कई गांवाें की लाइन के 30 पोल टूट गए। पाकस्मा फीडर पर नौनंद में ड्रेन पर लगा ट्रांसफार्मर टूट कर ड्रेन में गिर गया। इसके अलावा चार पोल भी टूट गए। इसके अलावा दो लाइनों पर पेड़ टूट कर गिरे हैं। साढ़े पांच बजे मौसम खुलते ही निगम के एसडीओ मनीष दलाल जेई व अन्य लाइन मैन कर्मचारियों को लेकर लाइनों की मरम्मत पर जुट गए।
विज्ञापन

दस दिन में टूटे 50 पोल
पिछले दस दिन से मौसम बार-बार कवरट बदल रहा है। पहले दो बार आई तेज आंधी में भी पांच ट्रांसफार्मर और करीब 50 पोल टूट चुके है। निगम के एसडीओ मनीष दलाल का कहना है कि दस दिन के अंदर तीन बार आई आंधी से निगम को करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अधिकारी का कहना है कि सभी लाइनों पर कर्मचारी लगे हुए हैं। कोशिश है कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल हो जाए।

नई अनाज मंडी में वीरवार की शाम को  बारिश के बाद गेहूं की बोरियों के पास जमा पानी।

नई अनाज मंडी में वीरवार की शाम को बारिश के बाद गेहूं की बोरियों के पास जमा पानी।- फोटो : RohtakCity

वीरवार की शाम को हुई झमाझम बारिश में सुभाष चौक से गुजरते वाहन चालक।

वीरवार की शाम को हुई झमाझम बारिश में सुभाष चौक से गुजरते वाहन चालक। - फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed