{"_id":"68fbdd3bb42f31c5250f3cd6","slug":"three-youths-were-attacked-with-knives-in-a-fight-at-a-dhaba-rohtak-news-c-17-roh1019-749885-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ढाबे पर हुए झगड़े में तीन युवकों पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ढाबे पर हुए झगड़े में तीन युवकों पर चाकू से हमला
विज्ञापन
- एक युवक गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती, दो को लगीं चोटें
संवाद न्यूज एजेंसी
कलानौर। बुधवार तड़के करीब 4 बजे कलानौर बाईपास स्थित एक ढाबे पर उस समय हड़कंप मच गया जब खाना खाने पहुंचे तीन युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। दो युवकों को मामूली चोटें आईं जबकि एक को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। इस संबंध में कलानौर थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, भिवानी जिले के गांव खरक निवासी सुमित ने दी शिकायत में बताया कि वह अपने दो दोस्तों के साथ कलानौर बाईपास स्थित एक ढाबे पर खाना खाने आया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनकी कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर युवकों ने सुमित और उसके साथियों पर चाकू से हमला कर दिया और भाग गए।
हमले में सुमित को गंभीर चोटें आईं जबकि उसके दो साथियों को मामूली चोटें लगी हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां सुमित की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। सूचना मिलते ही कलानौर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।