{"_id":"61a3d540f3372b120f10818e","slug":"three-youths-taking-selfie-by-climbing-on-a-goods-train-parked-at-the-station-were-scorched-rohtak-news-rtk6312127182","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़कर सेल्फी ले रहे तीन युवक झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़कर सेल्फी ले रहे तीन युवक झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलानौर रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम करीब पांच बजे मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़कर सेल्फी ले रहे तीन युवक झुलस गए। तीनों को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में दाखिल कराया गया है। जीआरपी मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
जीआरपी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि शाम करीब पांच बजे मुरादाबाद से चलकर मालगाड़ी भिवानी की तरफ जा रही थी। जब गाड़ी रोहतक से चलकर शाम को कलानौर रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो सवारी गाड़ी को क्रॉसिंग देने के लिए स्टेशन पर साइड वाली लाइन पर खड़ी हो गई। तभी कलानौर के चार युवक स्टेशन पर पहुंचे और मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़कर तीन युवक सेल्फी लेने लगे, जबकि एक नीचे खड़ा रहा। सेल्फी लेते समय युवकों का हाथ 25 हजार वोल्टेज की लाइन (ओएचई) से टकरा गया। इस दौरान जोरदार धमाके के साथ कलानौर निवासी बिजेंद्र (24), करण (18) व अजय (17) झुलस गए। तीनों को पीजीआई ले जाया गया, जहां दो 45 तो एक 40 प्रतिशत तक झुलसा हुआ है। हादसे की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में दाखिल करवाया। जीआरपी थाना प्रभारी का कहना है कि अभी जांच पड़ताल कर रहे हैं, बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।