{"_id":"6255ccfe21bb3c36fa7f1b3d","slug":"three-youths-of-baroda-sonipat-arrested-for-snatching-rohtakcity-news-rtk643742766","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत के बरोदा के तीन युवक झपटमारी के आरोप में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत के बरोदा के तीन युवक झपटमारी के आरोप में गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। लाखनमाजरा थाना पुलिस ने सोनीपत जिले के गांव बरोदा के तीन युवकों विकास उर्फ फौजी, मोहित व जयदीप को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। मंगलवार को उन्हें अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों से चार वारदात का खुलासा हुआ है।
इंस्पेक्टर अब्दुल्ला खां थाना प्रभारी लाखनमाजरा ने बताया कि 28 फरवरी को घरौंठी गांव निवासी मनीषा ने शिकायत दी थी कि वह अपनी मां सुमन के साथ अपने खेत मे गई हुई थी। चांदी रोड से होते हुए खेत से वापस घर आते समय रास्ते में जब कुंए के पास पहुंची तो घरौंठी गांव की तरफ से बाइक पर तीन युवक आए व झपटा मारकर मनीषा के गले से सोने की चेन तोड़कर ले गए। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सुनारिया जेल से आरोपी बरोदा गांव निवासी विकास उर्फ फौजी, मोहित व जयदीप को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। वे हथियार के बल पर चोरी व स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों ने रोहतक के अलावा सोनीपत में वारदात की हैं।
..........
ये खुली वारदात
: 30 जनवरी 2022 को रोहतक रोड गोहाना पर दुकानदार को पिस्तौल दिखाकर 2 हजार रुपये छीने।
: 15 फरवरी 2022 को रोहतक के खोखराकोट के नजदीक पेट्रोल पंप के नजदीक से बाइक चुराई।
: 22 फरवरी 2022 को कथूरा बस स्टैंड पर युवती की बाली छीनी।
: आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर बैग छीना, जिसमें मोबाइल फोन व दो चांदी के सिक्के थे।