फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   three youths drown

सेल्फी लेते समय जलघर में डूबे तीन युवक, दो की मौत

Wed, 17 Jul 2019 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
three youths drown
सचिन का फाइल फोटो। - फोटो : Rewari
सेल्फी लेते समय दो युवक पैर फिसलने से बुधवार शाम साढ़े सात बजे गांव ढाणी ठेठरबाद में स्थित जलघर में डूब गए, यह देख साथ में मौजूद बैंक कर्मी उन्हें बचाने कूदा तो वह भी डूबने लगा। जानकारी पर आसपास के ग्रामीण उन्हें बचाने जलघर में घुस गए। तीनों को बमुश्किल जलघर से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। बैंक कर्मी अजय तो बच गया, लेकिन उसके साले राजस्थान के झुंझनू निवासी 20 वर्षीय कृष्ण और गांव डहीना निवासी 25 वर्षीय दोस्त सचिन को डॉक्टरों ने मृृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव डहीना निवासी बैंक कर्मी अजय बैंक कर्मी है। उसका साला राजस्थान के झुंझनू निवासी 20 वर्षीय कृष्ण बुधवार दोपहर के समय डहीना आया था। शाम के समय अजय अपने दोस्त डहीना निवासी 25 वर्षीय सचिन और साले कृष्ण के साथ गांव से दो किलोमीटर दूर जनस्वास्थ्य विभाग के जलघर पर गया था। बताया जा रहा है कि शाम के करीब साढ़े सात बजे तीनों जलघर पर सेल्फी लेने लगे। इसी दौरान पैर फिसलने से कृष्ण व सचिन जलघर में डूबने लगे। उनको बचाने के लिए अजय भी जलघर में कूद गया और वह भी डूबने लगा। यह देख आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और तीनों को जलघर से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने कृष्ण व सचिन को मृत घोषित कर दिया। उनके शव मोर्चरी में रख दिए गए हैं, वीरवार को पोस्टमार्टम होगा। कृष्ण के बहनोई अजय की हालत ठीक बताई जा रही है।

गांव ढाणी ठेठरबाद के जलघर में डूबे लोगो को ढूंढते गोताखोर

गांव ढाणी ठेठरबाद के जलघर में डूबे लोगो को ढूंढते गोताखोर- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed