फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three women stole clothes worth 48 and a half thousand as customers

ग्राहक बन साढ़े 48 हजार के कपड़े चुरा ले गईं तीन महिलाएं

Fri, 30 Jul 2021 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Three women stole clothes worth 48 and a half thousand as customers
शहर के डी पार्क स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान से तीन महिलाएं साढ़े 48 हजार के कपड़े चोरी कर ले गईं। दुकानदार ने अब पीजीआईएमएस थाने में केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आदर्श नगर निवासी मनीषा जैन ने दी शिकायत में बताया कि उसकी डी पार्क स्थित शीतल मॉल के अंदर बच्चों के रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। 23 जुलाई को शाम करीब सवा 8 बजे तीन महिलाएं दुकान पर आईं। तीनों महिलाएं काफी देर तक कपड़े देखती रहीं। बीच-बीच में वे छोटे बच्चों के महंगे कपड़े अपने पहने हुए वस्त्रों के अंदर छिपाती रहीं। इसके बाद वे बिना खरीदारी किए चली गईं। बाद में चोरी की जानकारी मिलने पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसमें महिलाएं चोरी करती दिखाईं दीं। पीड़ित ने चोरी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस फुटेज के आधार पर महिलाओं का सुराग ढूंढने का प्रयास कर रही है। महिला दुकानदार के पति का कहना है कि साढ़े 48 हजार रुपये के कपड़ों की चोरी हुई है। वे फुटेज की सीडी तैयार करवा रहे हैं। जल्द पुलिस को सौंप देंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed