फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three women cheated 1.2 million by pretending to be a job

नौकरी का झांसा देकर तीन महिलाओं ने साढ़े 12 लाख ठगे

Sat, 29 Jan 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Three women cheated 1.2 million by pretending to be a job
रोहतक। कलानौर खंड के गांव कटेसरा के एक युवक को नौकरी का झांसा देकर साढ़े 12 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जब पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो पीड़ित ने अंबाला पहुंचकर गृहमंत्री अनिल विज से शिकायत की। विज के आदेश पर पुलिस ने आर्य नगर थाने में तीनों महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कटेसरा निवासी सुनील ने दी शिकायत में बताया कि अनीता, गीता व किरण नाम की महिलाओं ने अच्छी पहुंच बताकर नौकरी लगवाने का झांसा दिया। तीनों महिलाओं ने मिलकर पिछले साल साढ़े 12 लाख रुपये ले लिए। अब तक कोई नौकरी नहीं लगवाई और पैसे भी वापस नहीं दे रही हैं। जब उसने पुलिस को शिकायत दी तो कोई कार्रवाई नहीं की गई। एक पुलिसकर्मी ने कहा कि उल्टा तुम्हारे खिलाफ ही कार्रवाई कर दूंगा। आखिर में पीड़ित युवक सुनील अंबाला में गृहमंत्री अनिल विज से मिला। विज ने पुलिस अधीक्षक को मामला दर्ज कर जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed