{"_id":"67dc728bd26995e86f054170","slug":"three-to-five-vehicles-are-being-stolen-every-day-in-rohtak-rohtak-news-c-17-roh1020-620454-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रोहतक में रोज तीन से पांच वाहन हो रहे चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रोहतक में रोज तीन से पांच वाहन हो रहे चोरी
विज्ञापन
जिले में वाहन चोरों की गिरफ्तारी के बावजूद आए दिन से पांच वाहन चोरी हो रहे हैं। कुछ दिन पहले तक यह आंकड़ा लगभग दो से तीन वाहन प्रतिदिन का था। अब सर्दी जाते ही वाहन चोर सक्रिय हो गए हैं।
तीन दिन में 18 से अधिक वाहन चोरी हुए हैं। इनमें दो कार भी शामिल हैं। इस माह सबसे अधिक वाहन चोरी आईएमटी थाना क्षेत्र से हुए हैं। रोहतक में पिछले दिनों पुलिस ने वाहन चोर के घर से 16 बाइक जब्त कर वारदात का खुलासा किया था। हर रोज एक-दो वाहन चोरों को पुलिस काबू करती है। इसके बावजूद वाहन चोरी पर लगाम नहीं लग पा रही है।
-- -- -- -- -- -
तीन दिन में 18 से अधिक वाहन चोरी
आईएमटी थाना क्षेत्र के हनुमान कॉलोनी निवासी सोनू की बाबा मस्तनाथ रोड से बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 मार्च को उनकी बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। थाना आईएमटी स्थित बाबा मस्तनाथ मठ से जींद के गांव कमास खेड़ा निवासी मनोज कुमार मठ में परिवार के साथ मारुति स्विफ्ट कार से पूजा करने आए थे। जब वापस पार्किंग में पहुंचे तो गाड़ी चोरी हो चुकी थी। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट आईएमटी थाने में दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
थाना आईएमटी के गऊशाला गेट पर खड़ी इको कार को चोर चुराकर ले गए। पीड़ित बोहर निवासी पवन कुमार पूजा करने के लिए बाबा मस्तनाथ मठ में गए थे। लौटे तो कार चोरी हो चुकी थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आर्यनगर थाना क्षेत्र स्थित बीएसएनएल ऑफिस के बाहर से बाइक चोरी हो गई। पीड़ित नेहरू कॉलोनी निवासी संदीप की ओर से थाने में केस दर्ज कराया गया है। थाना आईएमटी के बाबा मस्तनाथ मेले में गए सुनारिया चौक निवासी आशु उपाध्याय की बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने केस दर्ज करके तलाश करनी शुरू कर दी है। थाना आईएमटी क्षेत्र के बोहर गांव निवासी संजय नांदल की बाबा मस्तनाथ मेले से बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। थाना लाखन माजरा क्षेत्र के खरक जाटान निवासी सोनू की किला फरगढ़ स्थित खेतों के पास से बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मरीज को देखने आए एक युवक की पीजीआईएमएस की पार्किंग से बाइक चोरी हो गई। शास्त्री नगर निवासी पीड़ित रमेश कुमार ने पीजीआईएमएस थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
सिटी थाना क्षेत्र के हिसार बाईपास शिव कॉलोनी निवासी मनीष की राजीव नगर से स्कूटी चोरी हो गई। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है। थाना अर्बन एस्टेट स्थित सेक्टर-3 की मार्केट से एक स्कूटी चोरी हो गई। पीड़ित राम गोपाल कॉलोनी निवासी रविराज राणा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
-- -- -- -- -- -- -
वाहन चोरी की वारदात का खुलासा लगातार किया जा रहा है। हर रोज एक से दो वारदात का खुलासा किया जाता है। बाकी अन्य का भी जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।
- वाईवीआर शशी शेखर, एएसपी।