फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three thugs rushed to slip the ring by removing the slip

पर्ची निकाल कर अंगूठी को डबल करने का झांसा देकर अंगूठी ले भागे तीन ठग

Wed, 28 Oct 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Three thugs rushed to slip the ring by removing the slip
रोहतक। सावधान! जिले में नए-नए तरीके से ठगी करने वाले सक्रिय हो गए हैं। कभी बाबा बनकर ठगी कर रहे हैं तो कहीं नशा सुंघाकर, गहने बदलने की भी घटनाएं हो चुकी हैं। अब पीडब्ल्यूडी पार्क के पास तीन ठग गोहान के एक युवक को अंगूठी डबल करने का झांसा देकर उसकी सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दी। पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुखपुरा चौकी पुलिस को दी शिकायत में कश्मीरी लाल ने बताया कि वह संतनगर कॉलोनी बरोदा रोड गोहाना का रहने वाला है। वह किसी काम से रोहतक आया था। जब वह सुखपुरा चौक से निकल कर पीडब्ल्यूडी पार्क के पास पहुंचा तो वहां पर तीन युवक पर्ची खुरच रहे थे। जिनकी बातों में वह भी आ गया। बातों में आकर पर्ची निकाली, जिसमें उसे लालच देकर अगूंठी डबल करने को कहा और उसने अपनी अंगूठी उतारकर उनको दे दी। कश्मीरीलाल की अंगूठी लेकर तीनों युवक बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed