{"_id":"6828ef200ceb8a105700eb92","slug":"three-students-of-the-same-school-made-it-to-the-top-three-in-the-state-rohtak-news-c-195-1-nnl1001-121870-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एक ही स्कूल की तीन छात्राओं ने प्रदेश की टॉप थ्री में बनाया स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एक ही स्कूल की तीन छात्राओं ने प्रदेश की टॉप थ्री में बनाया स्थान
Sun, 18 May 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 18 May 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
17jjrp15- सीआर स्कूल माजरा दूबलधन के विद्यार्थियों के टॉप करने पर स्कूल में खुशी मनाते विद्यार
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में जिले की तीन छात्राओं ने टॉप थ्री में जगह बनाई है। तीनों सीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल माजरा दूबलधन की छात्रा हैं। इनमें से रोमा और तान्या 497 अंक लेकर प्रदेश में पहले और 495 अंक लेकर इशू तीसरे स्थान पर रहीं।
प्रदेश के टॉप थ्री में शामिल हुई तीनों प्रतिभाशाली छात्राओं के सम्मान में सीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने तीनों छात्राओं का मुंह मीठा कराया और उनके मंगलमय भविष्य की कामना की।
डीईओ ने छात्राओं के परिजनों और स्कूल निदेशक जयभगवान को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। जिले का ओवरआल परिणाम बेहतर रहा है। जिले की तीन बेटियों ने पूरे प्रदेश में परचम लहराने का काम किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज हमारी बेटियां खेलों के साथ-साथ पढ़ाई में नया मुकाम हासिल कर रही हैं। हमारी लड़कियां देश का भविष्य लिखने का काम कर रही हैं। उन्होंने लड़कों से कहा कि वे और अधिक मेहनत करें।
स्कूल के निदेशक जयभगवान और प्रिंसिपल सुनीता ने छात्राओं, उनके परिजनों और अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि तीनों छात्राओं ने पूरे प्रदेश में टॉप कर न केवल गांव बल्कि जिले का नाम रोशन किया है। यह स्कूल के लिए बड़ी उपलब्धि है।