{"_id":"6765552a3101e3e3c3014444","slug":"three-houses-caught-fire-due-to-cylinder-explosion-in-rohtak-s-omaxe-city-phase-2-many-people-injured-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: रोहतक की ओमेक्स सिटी फेस-2 में सिलिंडर फटने से तीन घरों में लगी आग, कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: रोहतक की ओमेक्स सिटी फेस-2 में सिलिंडर फटने से तीन घरों में लगी आग, कई लोग घायल
Fri, 20 Dec 2024 05:05 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 20 Dec 2024 05:05 PM IST
सार
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मी और पुलिस के अधिकारी आग बुझाने और प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में जुट गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
रोहतक में लगी आग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के आईएमटी थानाक्षेत्र के ओमेक्स सिटी फेस-2 में शुक्रवार को घरेलू गैस सिलिंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। सिलिंडर फटने के कारण एक के बाद एक तीन घरों में आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कई लोग झुलस गए, जबकि घरों का सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
घटना की शुरुआत ओमेक्स सिटी फेस-2 के एक घर में गैस सिलिंडर में आग लगने से हुई। आग इतनी तेज थी कि उसने पड़ोस के तीन अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की वजह से कुल तीन सिलिंडर फट गए, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सिलिंडर फटने की धमाकेदार आवाजें सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
दमकल विभाग की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मी और पुलिस के अधिकारी आग बुझाने और प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में जुट गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
घायलों की स्थिति
आग की चपेट में आकर झुलसे लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।