फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three Ayushman health temples passed the investigation

Rohtak News: तीन आयुष्मान आरोग्य मंदिर जांच में उतरे खरे

Fri, 28 Jun 2024 04:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 28 Jun 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Three Ayushman health temples passed the investigation
झज्जर। जिले के तीन आयुष्मान आरोग्य मंदिर यानी स्वास्थ्य सब केंद्रों को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रमाण पत्र दिया है। अप्रैल में दूसरे राज्यों से आई स्वास्थ्य मंत्रालय की टीमों ने इन केंद्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को परखा था।
विज्ञापन

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्वास) के तहत स्वास्थ्य मंत्रालय की टीमों की तरफ से सिविल अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर यानी सब हेल्थ सेंटरों का दौरा किया जाता है। इसके तहत अलग-अलग बिंदुओं पर स्वास्थ्य केंद्रों को परखा जाता है। इसमें दवाईयां, लैब टेस्ट की सुविधा, मरीजों से फीडबैक, स्टॉफ स्किल, साफ-सफाई, डाक्यूमेंटेशन, ऑनलाइन परफारमेंस, शिकायतों का निपटारा सहित पूरी चेकलिस्ट की जांच की जाती है। इसी के आधार पर संस्थान का स्कोर तय किया जाता है। इसी के तहत सब हेल्थ सेंटर अहरी, सौंधी और बाकरा का निरीक्षण टीमों ने किया था।
विज्ञापन



86 प्रतिशत से अधिक मिले अंक
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई प्रगति रिपोर्ट में तीनों संस्थाओं को 86 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हैं। बाकरा सब हेल्थ सेंटर की जांच 25 अप्रैल को हुई थी, जिसमें संस्थान को 87.8 प्रतिशत अंक मिले हैं। इसी प्रकार से सब हेल्थ सेंटर सौंधी का निरीक्षण 26 अप्रैल को हुआ था, जिसमें संस्थान को 86.99 प्रतिशत अंक मिले हैं। इसी प्रकार से सब हेल्थ सेंटर अहरी का निरीक्षण 27 अप्रैल को किया गया था, जिसमें संस्थान को 89.43 प्रतिशत अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
जिले के तीन सब हेल्थ सेंटरों को एनक्वास के तहत प्रमाणिकृत किया गया है। इसका परिणाम मंत्रालय की तरफ से जारी किया गया है। अलग-अलग चेक लिस्ट के आधार पर इनकी जांच होती है।
डॉ. मनोज सैनी, डिप्टी सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed