फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three arrested including leader of inter state gang who stole expensive batteries from ATM cabins

Rohtak News: एटीएम कैबिनों से महंगी बैटरियां चुराने वाले इंटर स्टेट गिरोह के सरगना सहित तीन गिरफ्तार

Mon, 13 May 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 13 May 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including leader of inter state gang who stole expensive batteries from ATM cabins
एटीएम मशीन केबिनों से बैटरियां चुराने वाले आरोपी झज्जर पुलिस टीम के साथ।स्त्रोत पुलिस प्रशासन
झज्जर। पुलिस टीम ने दिल्ली-हरियाणा, एनसीआर क्षेत्र में एटीएम पर लगी महंगी बैटरियां चोरी करने की वारदातों को अंजाम देने वाले इंटर स्टेट गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना गौरव के अलावा मनीष और दिलीप को भी गिरफ्तार किया है। तीनों ने मिलकर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में करीब 30 वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों को अदालत के आदेशानुसार दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस रिमांड पूरा होने पर आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 8 मई को साल्हावास निवासी रविकांत शर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके मकान में हिताची कंपनी का एटीएम लगा हुआ है, जहां से तीन लड़के बैटरियां उठाकर एक गाड़ी में डाल रहे थे। जब उसने इसके बारे में पूछा तो उसके साथ मारपीट करके और उसका पर्स छीनकर वे लोग भाग गए। इस वारदात की सूचना के बाद सीआईए बहादुरगढ़ के विवेक मलिक की टीम ने तत्परता दिखाते हुए गौरव, मनीष और दिलीप को पकड़ा। प्रारंभिक पूछताछ में तीनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया कि उन्होंने ही साल्हावास एटीएम केबिन से तीन बैटरियां चोरी की हैं और मारपीट कर एक व्यक्ति का पर्स भी छीना है। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि उन्होंने राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से 30 एटीएम से बैटरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बैटरी चोरी करने के बाद आरोपी उसे कबाड़ी को बेच देते थे, इसकी अच्छी-खासी रकम उनको मिलती थी। सीआईए टू बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक विवेक मलिक ने बताया कि आरोपियों को दो दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed