फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three accused of brutally murdering a youth arrested after seven days

Rohtak News: बर्बरता से युवक की हत्या करने के तीन आरोपी सात दिन बाद गिरफ्तार

Mon, 19 Feb 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 19 Feb 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Three accused of brutally murdering a youth arrested after seven days
रोहतक। शहर के सुखपुरा चौक पर 11 फरवरी की रात पार्टी के दौरान संगीत बजाने पर हुए विवाद में युवक को गोली मारने व कार चढ़ाकर हत्या करने वालों को पुलिस ने सात दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए प्रथम ने तीन आरोपियों को काबू कर अदालत में पेश किया। यहां से इन्हें पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। इस मामले में फरार तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मदीना निवासी अजय दांगी ने 12 फरवरी को शिकायत दी थी। इसमें कहा कि राजीव नगर निवासी शिवकुमार के भाई टीनू के घर बेटा होने की खुशी में 11 फरवरी की रात को पार्टी थी। पार्टी सुखपुरा चौक स्थित होटल में थी। यहा शिवकुमार का दोस्त खिड़वाली निवासी अजय हुड्डा, सल्लारा मोहल्ला निवासी दीपक, रैनकपुरा निवासी संजू, संदीप, राहुल समेत 9 से 10 साथी भी थे। देर रात करीब 1 बजे वे पार्टी कर होटल से नीचे आ गए। इसके बाद आइसक्रीम खाने मेडिकल मोड़ पर चले गए। वहां से वापस आए और होटल के नीचे कार में म्यूजिक बजाने लगे। इसी बीच होटल से दो युवक बाहर आए। म्यूजिक बजाने को लेकर झगड़ा हो गया। वहां पीसीआर आ गई। पीसीआर स्टाफ ने दोनों पक्षों को अलग कर दिया। इसके बाद अजय हुड्डा व संजय सभी के साथ न जाकर होटल के बाहर चले गए।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद काले रंग की स्काॅर्पियो आई। इसमें से पांच-छह युवक उतरे और झगड़ा शुरू कर दिया। एक युवक ने गोली चला दी। गोली अजय हुड्डा व शिवकुमार को लगी। इसमें दोनों घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भाली वासी मोनू, रामराज नगर वासी मोहित व नवीन, होटल का मालिक सागर, गौरव, विकास नैन सिसरौली समेत अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दिख रहा सीसीटीवी फुटेज में
बुधवार को पुलिस को वारदात की सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी। 11 फरवरी की रात पहले अजय और शिवकुमार से मारपीट की गई, फिर अजय हुड्डा को गोली मारी गई। इसके बाद सड़क पर अचेत हालत में पड़े अजय हुड्डा के ऊपर कार भी चढ़ाई। पीजीआई में भर्ती अजय हुड्डा ने 15 फरवरी को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके चलते केस में हत्या की धारा भी जोड़ दी गई। शिवकुमार की हालत भी गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इसमें भाली निवासी मोनू, रामराज नगर का नवीन व पानीपत निवासी गौरव शामिल हैं।

वर्जन
पुलिस ने सुखपुरा चौक पर दो युवकों को गोली मारने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। शेष तीन अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

- एएसपी लोगेश कुमार, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed