{"_id":"656d3ea678e25e7a84089ee6","slug":"threat-to-school-teachers-of-cm-native-village-from-lawrence-bishnoi-gang-in-rohtak-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बताकर सीएम के पैतृक गांव के शिक्षकों को धमकी, एक महिला सहित दो को आई कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बताकर सीएम के पैतृक गांव के शिक्षकों को धमकी, एक महिला सहित दो को आई कॉल
Mon, 04 Dec 2023 08:21 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 04 Dec 2023 08:21 AM IST
सार
रोहतक के गांव बनियानी के राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालय के शिक्षकों को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। कॉल करने वाले ने एक शिक्षक को कहा कि स्कूल में तेरा व्यवहार ठीक नहीं है। तू अपनी जान से हाथ धो लेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाण के मुख्यमंत्री के पैतृक गांव बनियानी के दो शिक्षकों के पास लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर एक युवक ने अलग-अलग नंबर से कॉल की है। कहा, स्कूल में तेरा व्यवहार ठीक नहीं है, तू अपनी जान से हाथ धो बैठेेगा। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर 14 निवासी शिक्षकने दी शिकायत में बताया कि वह राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालय बनियानी में पीटीआई है। 23 नवंबर को उसके पास शाम 5 बजकर 12 मिनट पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम नहीं बताया। बोला, स्कूल में तेरा व्यवहार ठीक नहीं है। तू अपनी जान से हाथ धो लेगा।
विज्ञापन
इसके बाद फोन कट गया। उसने दोबारा उस नंबर पर कॉल की तो नंबर नहीं लग सका। टरूकॉलर पर देखा तो नंबर अरविंद कनाजारिया नाम से दर्ज था। इसके बाद तीन बार और कॉल आई, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद अन्य नंबर से कॉल आई, जिसे उसने परेशान होकर उठा लिया। युवक बोला, कॉल रिसीव न करके बच नहीं सकेगा। अब 2 दिसंबर को कॉल आई। कहा, सोमवार तक इनकाउंटर हो जाएगा।
विज्ञापन
महिला शिक्षक को भी मिली धमकी
पीटीआई ने पुलिस को बताया कि स्कूल की एक महिला शिक्षक को भी धमकी भरी कॉल आई है। यह कॉल 28 व 29 नवंबर को की गई है। कई नंबर से कॉल की गई। पहले तो महिला शिक्षक ने कॉल रिसीव नहीं की। जब कॉल रिसीव की तो कहा गया कि कहा कि वे बिश्नोई गैंग के सदस्य हैं। अपहरण करके ले जाएंगे।
जांच अधिकारी के अनुसार
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह किसी छात्र की शरारत हो सकती है। जल्दी आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह, प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट