{"_id":"6591ad32cb200f584906663a","slug":"thousands-of-songs-in-the-state-for-the-first-time-cm-manohar-lal-made-fun-gajendra-phogat-rohtak-news-c-17-roh1020-327391-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में हजारों सांग पहली बार, सीएम मनोहर लाल ने कर दी मौज : गजेंद्र फौगाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में हजारों सांग पहली बार, सीएम मनोहर लाल ने कर दी मौज : गजेंद्र फौगाट
Sun, 31 Dec 2023 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश के इतिहास में हजारों सांग पहली बार होने जा रहे हैं और सीएम मनोहर लाल के मार्गदर्शन में यह होने जा रहे हैं। रविवार को निंदाना में हरियाणा कला परिषद के माध्यम से दो दिवसीय सांग उत्सव में मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फौगाट ने यह बात कही। सांग में सांगी धर्मेंद्र ने पार्टी समेत प्रस्तुति दी।
सांग में धर्मेंद्र सांगी और उनके सहयोगियों द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम का चमोला बोला गया और उनके सांग विधा को जीवंत रखने के प्रयासों की प्रशंसा कलाकारों ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश को ऐसा मुख्यमंत्री पहली बार मिला है, जो कलाकारों का इतना ख्याल रखता है। गजेंद्र फौगाट खुद सांग देखने के लिए गांव-गांव जाते हैं। गजेंद्र फोगाट ने कहा कि अंत्योदय के सपने को पूरा करने के लिए कलाकारों के इन कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री करवा रहे हैं। प्रदेशभर से कलाकारों को आजीविका के साधन मुहैया करवा रहे है। गीता जयंती के माध्यम से पूरे प्रदेश में पिछले महीने हजारों कलाकारों को काम दिया गया, जिससे सभी कलाकारों में खुशी का माहौल है।