फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Thousands of liters of water spilled on the road due to leaking valve

Rohtak News: लीक वॉल्व से सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

Fri, 02 May 2025 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 02 May 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Thousands of liters of water spilled on the road due to leaking valve
01सीटीके34 गोहाना अड्डा स्थित वीरवार को वॉल्व लीक होने से बर्बाद हुआ पानी। संवाद
रोहतक। जनस्वास्थ्य विभाग की अव्यवस्था से शहरवासियों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। शहर में कई स्थानों पर हो रही पानी की बर्बादी आमजन पर भारी पड़ रही है। वीरवार को गोहाना अड्डा के पास वॉल्व लीक होने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बह गया।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग लगातार कोताही बरत रहा है। इसका खामियाजा शहरवासियों को ही भुगतना पड़ रहा है। गोहाना अड्डा पर वॉल्व लीक होने से हजारों लीटर पानी सड़क पर आ गया और पेयजल सड़क पर बर्बाद हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 15 दिन से वॉल्व लीक है। इसी कारण यह परेशानी बनी हुई है। अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

गोहाना अड्डे पर प्याऊ संचालक सतपाल ने बताया कि विभाग के कर्मचारियों को वॉल्व भी ठीक करनी चाहिए। वॉल्व ठीक करने का कार्य तकनीकी कर्मचारियों का है।
साथ ही, स्थानीय निवासी सुरेंद्र ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले विभाग के कर्मचारियों ने वॉल्व को ठीक किया था, लेकिन इसके बावजूद लीकेज होने की समस्या आने लगी। वहीं, लोगों को एक समय का पानी भी नसीब नहीं हो रहा। इस प्रकार का मामला तीन दिन पहले भी आया था, जब सोनीपत रोड से वाटर चैनल में पानी ओवरफ्लो हो गया था और हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया था।

01सीटीके34 गोहाना अड्डा स्थित वीरवार को वॉल्व लीक होने से बर्बाद हुआ पानी। संवाद

01सीटीके34 गोहाना अड्डा स्थित वीरवार को वॉल्व लीक होने से बर्बाद हुआ पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed