फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   They demanded the repeal of the labor code and the restoration of the old pension scheme, and raised slogans.

Rohtak News: लेबर कोड समाप्त व पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग, नारेबाजी की

Tue, 20 Jan 2026 02:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
They demanded the repeal of the labor code and the restoration of the old pension scheme, and raised slogans.
38...रोहतक के सोनीपत रोड पर आगामी राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर प्रदर्शन करते सर्व कर्मचारी संघ
रोहतक। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला रोहतक के कर्मचारियों ने सोमवार को प्रदर्शन कर 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल का पत्र एसडीएम आशीष कुमार के माध्यम से उपायुक्त सचिन गुप्ता सौंपा। इस दौरान कर्मचारियों ने लेबर कोड समाप्त करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, विभागों में खाली पड़े रिक्त पदों को भरने जैसी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान कर्मवीर सिवाच व संचालन जिला सचिव मनजीत पांचाल ने किया। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य संगठन सचिव जयवीर चहल, राज्य सह सचिव सुमेर सिवाच व सीआईटीयू के राज्य उपाध्यक्ष सुरेंद्र व किसान सभा के राज्य अध्यक्ष से इंद्रजीत मौजूद रहे। राज्य संगठन सचिव जयवीर चहल ने कहा कि
विज्ञापन

हरियाणा उच्च न्यायालय ने 23 दिसंबर 2025 व 31 दिसंबर 2025 को कच्चे कर्मचारियों के पक्ष में पक्का करने की आदेश दिए थे जबकि सरकार उच्च न्यायालय के आदेशों को भी अनदेखा कर रही है। कर्मचारियों की लंबे समय से मांग है की पुरानी पेंशन बहाल हो। मजदूरों के लेबर कोड बदलकर मजदूरों की कमर तोड़ा जा रहा है। विभागों में लाखों खाली पड़े पदों को सरकार भरना नहीं चाहती। सभी सरकारी विभागों को बंद करना चाहती है। ऐसी बहुत सी मांगे कर्मचारी और मजदूर वर्ग की लंबित पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम सरकार से कहना चाहते हैं कि समय रहते सरकार इन मांगों का समाधान करे अन्यथा 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करके कर्मचारी संघर्ष को और तेज करेंगे। इस मौके पर धर्मराज कुंडू ,राकेश लाकड़ा, जगपाल सांगवान, जय भगवान चहल, प्रकाश, विनोद देशवाल, शंभू टाक, पवन पटवारी, संजय, प्रेम घिलौडिया, सतीश ड्राइवर, विकास दहिया, विक्रम साहू, शिवकुमार, प्रदीप जांगड़ा व आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed