{"_id":"67d2c35fc27f09e6ae0bf890","slug":"there-will-be-strict-police-vigil-in-5-colonies-on-holi-rohtak-news-c-17-roh1020-616540-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: होली पर 5 कॉलोनियों में रहेगा पुलिस का सख्त पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: होली पर 5 कॉलोनियों में रहेगा पुलिस का सख्त पहरा
Fri, 14 Mar 2025 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 14 Mar 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। होली पर नशे के खिलाफ पुलिस का दो दिन विशेष अभियान रहेगा। रैनकपुरा, इंद्रा कॉलोनी, खोखरा कोट, करतारपुरा समेत कई कॉलोनियों में सादा कपड़ों में पुलिस तैनात रहेगी। इससे यहां पर नशा खरीदने या बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी। पुलिस ने एक सप्ताह में 22 से अधिक युवकों से उठक-बैठक लगवाकर चेतावनी देकर छोड़ दिया है।
रैनकपुरा, इंद्रा कॉलोनी, खोखरा कोट, करतारपुरा समेत अन्य कई कॉलोनियों में नशे बेचने और खरीदने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। होली के त्योहार पर नशे को लेकर हर रोज दो-चार लोग इन कॉलोनियों में पहुंच रहे हैं। इसलिए पुलिस ने होली पर नशा बेचने वाली सभी कॉलोनियों में पुलिस बल तैनात कर दिया है। कुछ पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में तैनात किए गए हैं। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस नशा बेचने और खरीदने वालों पर नजर रख रही है। खरीदने वाले 22 युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
-- -- -- -- -- -- -
एमडीयू में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक
रोहतक। महर्षि विश्व विद्यालय में होली के पर्व पर बाहरी लोगों का प्रवेश बंद कर दिया है। यदि किसी व्यक्ति को प्रवेश करना है तो उसे पास बनवाकर ही जाने दिया जा रहा है। इसी तरह बाहरी वाहनों पर भी पूरी तरह पाबंदी है। पिछले साल होली के त्योहार पर विश्वविद्यालय में बाहरी युवकों ने जाकर छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया था। ऐसे में इस बार पुलिस की ओर से सख्ती बरती जा रही है। वहीं, यूनिवर्सिटी में भी सादा कपड़ों में तैनात किया गया है। थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि बाहरी लोगों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। पास बनवाने के बाद ही प्रवेश मिल सकेगा। इसके साथ ही सादा कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और गश्त भी की जाएगी। ब्यूरो