फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There should be impartial investigation in the case of sexual violence against girl students: Committee

छात्राओं के साथ यौन हिंसा मामले में हो निष्पक्ष जांच : समिति

Sat, 09 Dec 2023 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
There should be impartial investigation in the case of sexual violence against girl students: Committee
रोहतक। जनवादी महिला समिति ने कैथल में छात्राओं के साथ यौन हिंसा मामले की कड़ी निंदा की है। समिति ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने व आरोपी प्राचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महिला समिति की राज्य अध्यक्ष सविता, महासचिव उषा सरोहा व जिला सचिव ने जारी बयान में कहा कि प्राचार्य ने कई छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हरियाणा में एक के बाद एक कई मामले उजागर हो रहे हैं। पिछले दिनों उचाना के सरकारी स्कूल में प्राचार्य ने छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के घृणित मामले ने हिलाकर रख दिया था। वहीं हांसी आईटीआई में प्राचार्य ने छात्राओं के साथ असभ्य व्यवहार व फतेहाबाद के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली दो बहनों के आत्महत्या के मामले ने शिक्षण संस्थानों में छात्राओं की स्थिति को सामने ला दिया है। इन मामलों ने शिक्षण संस्थानों में यौन हिंसा विरोधी कमेटियों व पॉक्सो एक्ट के प्रावधान के क्रियान्वयन के संबंध में गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च करने वाली भाजपा सरकार जमीनी स्तर पर शिक्षण संस्थानों में शिकायत पेटियां तक उपलब्ध नहीं करा रही है। शिक्षण संस्थानों में यौन शोषण विरोधी कमेटियां या तो गठित ही नहीं हैं और हैं तो कार्य नहीं कर रही हैं। महिला समिति मांग करती है कि इन घटनाओं की सभी पहलुओं से निष्पक्ष और उचित जांच कराई जाए। प्रत्येक स्कूल में यौन शोषण विरोधी कमेटियों का सुचारु संचालन सुनिश्चित हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed