फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There is no water for the public... make claims with all your might.

Rohtak News: पब्लिक को पानी नहीं... दावे दे दनादन

Wed, 07 May 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 07 May 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
There is no water for the public... make claims with all your might.
06सीटीके19 सुरेंद्र खुराना, आदर्श नगर।
रोहतक। शहर के अधिकतर इलाकों में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि पानी की किल्लत के बीच उन्हें अपने बच्चों को बिना नहलाए स्कूल भेजना पड़ रहा है। बार-बार कॉल करने के बाद भी जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी टैंकर नहीं भेज रहे। वहीं, पेयजल आपूर्ति को लेकर विभाग दे दनादन दावे कर रहा है। दावा है कि शहर में प्रतिदिन 70-85 टैंकर भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

कॉलोनियों के लोगों का कहना कि दस दिन में एक टैंकर पानी पहुंचता है, वह भी आधे से कम ही मिल रहा है। जल संकट के दौरान जहां एक समय सप्लाई आ रही है। कटौती के साथ वह भी 15, 20 या 25 मिनट ही मिल रहा है। फिलहाल, जेएलएन नहर में 2113 क्यूसेक पानी चल रहा है। जलघरों में तालाबों की क्षमता बढ़ने लगी है। लेकिन, अभी दोनों समय घरों में पानी मिलना मुश्किल है।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों का कहना कि तालाबों में पानी कम पहुंच रहा है, पंपिंग सेट की सहारा हैं। कुछ दिन और एक समय ही आपूर्ति की जाएगी। दूसरी ओर जलघरों से सप्लाई न पहुंचने वाले इलाकों में टैंकरों का पानी नसीब नहीं हो रहा है। विकास नगर निवासी नीरज देवी ने बताया कि कई दिन में पानी आया, वह भी दूषित।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
आमजन की मांग अनुसार कॉलोनियों में टैंकर भेजे जा रहे हैं। विभाग के पास उपलब्ध टैंकरों से ही पूरे शहर में आपूर्ति की जा रही है। जिन इलाकों में पेयजल सप्लाई हो रहा है, वहां किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है।
- अनिल रोहिला, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग।
कॉलोनी में टैंकर आते हैं। पांच मिनट रुकते हैं और चल देते हैं। केवल 10 से 15 मिनट ही सप्लाई हो रही है और इसका भी कोई समय नहीं है। 300 लीटर पानी से परिवार का काम ही नहीं चलता है।
- सुरेंद्र खुराना, आदर्श नगर।
नकद रुपये देकर ही टैंकर मंगवा रहे हैं। शनिवार को गली के लोगों ने टैंकर मंगाया था। 4 मई को अपने नाम से सरकारी टैंकर मंगवाया था, वह दूसरी गली में भेज दिया गया।
- नजमा देवी, कबीर कॉलोनी निवासी।
बीमार होने पर बार-बार कॉल करने के बाद भी टैंकर नहीं पहुंच रहे हैं। कई बार दवा लेने के लिए भी पानी नहीं मिलता। 12 सदस्यों में एक ड्रम पानी से काम नहीं चलता।


- शकुंतला, सलारा महोल्ला।
---------------
पानी की किल्लत बहुत है। बच्चों को बिना नहलाए स्कूल भेज रहे हैं। जलघरों का पानी हमारे क्षेत्र में पहुंचता नहीं। एक-एक सप्ताह में टैंकर आ रहे हैं।

- तिलक राज, रैनकपुरा निवासी।

06सीटीके19  सुरेंद्र खुराना, आदर्श नगर।

06सीटीके19 सुरेंद्र खुराना, आदर्श नगर।

06सीटीके19  सुरेंद्र खुराना, आदर्श नगर।

06सीटीके19 सुरेंद्र खुराना, आदर्श नगर।

06सीटीके19  सुरेंद्र खुराना, आदर्श नगर।

06सीटीके19 सुरेंद्र खुराना, आदर्श नगर।

06सीटीके19  सुरेंद्र खुराना, आदर्श नगर।

06सीटीके19 सुरेंद्र खुराना, आदर्श नगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed