फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ... then we will go on strike from 25 December

Rohtak News: ...तो 25 दिसंबर से हड़ताल पर चले जाएंगे

Sat, 21 Dec 2024 06:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 06:33 PM IST
विज्ञापन
... then we will go on strike from 25 December
21 सीटीके 02 : नगर निगम कार्यालय में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी।
रोहतक। नगर निगम के चार सफाई दरोगा का तबादला होने से सफाई कर्मचारी भड़क गए हैं। शनिवार को कर्मचारी निगम प्रांगण में एकत्रित हुए और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ की निगम इकाई की कार्यालय के प्रागंण में बैठक हुई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि 23 दिसंबर को संघ की ओर से निगम के अधिकारियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया जाएगा। निगम प्रशासन ने मांगों को नहीं माना तो 25 दिसंबर से कर्मचारी काम छोड़ो हड़ताल पर चले जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी निगम के अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन

कर्मचारियों के प्रधान संजय बिड़लान ने बताया कि चार सफाई दरोगा का अभी तबादला हुआ है, जिसमें शेर सिंह, सौरभ, अशोक व एक अन्य शामिल है। उनको आपस में एक-दूसरे की जगह भेज दिया गया है। इसके पीछे सियासी कारण हैं। इतना ही नहीं, 18 जनवरी को नगर पालिका कर्मचारी संघ के चुनाव होने हैं, इसमें प्रधान सहित 21 सदस्य चुने आएंगे। चुनाव को प्रभावित करने के लिए अदला बदली का खेल चल रहा है, इसका संघ कड़ा विरोध करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मांगें उठाईं कर्मयारियों ने
नगर निगम में 625 सफाई कर्मचारी कार्यरत है, जो शहर की जनसंख्या के हिसाब से बेहद कम हैं। 31 मार्च 2023 को मुख्य सड़कों की सफाई का ठेका पूरा हो गया था। ठेका खत्म होने से एक तरफ 250 से 300 कर्मचारी बेरोजगार हो गए, दूसरी तरफ अब तक निगम प्रशासन ने कोई विकल्प नहीं दिया। उल्टा पक्के कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है। इतना नहीं, ठेकेदार के कर्मचारी नालों से निकली मिट्टी व गंदगी को ठेकेदार के कर्मचारी नहीं उठाते। 22 वार्ड में सफाई कर्मियों की अलग-अलग जगह हाजिरी लगती है, जहां कर्मचारियों के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। कर्मचारियों को उचित उपकरण व ड्रेस नहीं दी गई। हरियाणा रोजगार कौशल निगम के तहत भर्ती कर्मियों की 58 साल तक नौकरी की गारंटी की योजना को लागू किया जाए, सी ग्रुप के कर्मचारियों की पदोन्नति पर रोक हटाई जाए, रिटायर कर्मचारियों को पीपीओ बुक जारी की जाए, चौकीदारों का लाठी, बैटरी, वर्दी व भत्ता दिया जाए। साथ ही साइकिल व छाता भी मिलना चाहिए और एचकेआरएन के तहत लगे सहायक सफाई निरीक्षकों को वेतनवृद्धि का लाभ दिया जाए।


यह रहे मौजूद
बैठक में विक्की बिड़लान कोषाध्यक्ष , श्रावण बोहत महासचिव, अनिल कागड़ा जिला प्रधान , मुन्नु चावरिया संरक्षक , राजेश बागड़ी उप जिला प्रधान सर्व कर्मचारी संघ ,पुनीत दासा दरोगा , कृष्ण बिड़लान, सुमित्रा, रामफल, सतपाल पिवाल , बलबीर , सीताराम , प्रदीप , दिलावर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed