फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Theft of Rs 10.5 lakh in Rohtak, Businessman's family had gone to attend a Mata ki Jagran

रोहतक में साढ़े 10 लाख रुपये की चोरी: माता के जागरण में गया था व्यापारी का परिवार, पीछे से चोरों ने लगाई सेंध

Sun, 06 Oct 2024 01:56 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 06 Oct 2024 01:56 PM IST
सार

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पुरानी अनाजमंडी में मोबाइल शॉप है। पांच अक्तूबर की रात करीब 9:30 बजे घर से माता के जागरण में शामिल होने के लिए रिश्तेदारों के यहां गए थे।

विज्ञापन
Theft of Rs 10.5 lakh in Rohtak, Businessman's family had gone to attend a Mata ki Jagran
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक के सांपला में माता के जागरण में शामिल होने गए सांपला के एक परिवार के घर चोरों ने एक घंटे में 10.50 लाख रुपये की नकदी और करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात चुराकर ले गए। पीड़ित परिवार घर लौटा तो घटना का पता चला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम ने निरीक्षण कर सैंपल लिए और जांच के लिए भेज दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सांपला के पंजाबी कॉलोनी निवासी वरुण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पुरानी अनाजमंडी में मोबाइल शॉप है। पांच अक्तूबर की रात करीब 9:30 बजे घर से माता के जागरण में शामिल होने के लिए रिश्तेदारों के यहां गए थे। उसी रात में एक घंटे बाद जब 10:30 बजे घर पहुंचे तो घर में कमरे और अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 10:50 लाख रुपये और करीब दो लाख रुपये के जेवरात और 50 हजार रुपये के मोबाइल समेत अन्य सामान चुराकर ले गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और फिर एफएसएल टीम को सूचना दी।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
पुलिस ने चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज करके तीन टीमें तैनात कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करके माल बरामद कर लिया जाएगा। -संदीप कुमार डीएसपी सांपला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed