{"_id":"6484e6a1492ba65463020924","slug":"theft-of-lakhs-in-the-house-of-constable-and-property-dealer-rohtak-news-c-17-roh1020-174631-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हवलदार और प्रॉपर्टी डीलर के मकान में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हवलदार और प्रॉपर्टी डीलर के मकान में लाखों की चोरी
विज्ञापन
रोहतक। चमारिया गांव में शुक्रवार की रात चोर घर आए चंडीगढ़ पुलिस के हवलदार व दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर के मकान में घुसकर 18 लाख के जेवरात व 5 लाख 55 हजार की नकदी ले गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दो बाइक सवार बैग लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। चमारिया गांव निवासी सुरेश हुड्डा ने दी शिकायत में बताया कि उसका भाई मुकेश हुड्डा चंडीगढ़ पुलिस में हवलदार है। जबकि रमेश दिल्ली के नांगलोई में प्रॉपर्टी डीलर के तौर पर कारोबार करता है। गर्मी की छुट्टियों के चलते दोनों परिवार सहित घर आए हुए हैं। दिल्ली में चोरी की वारदात के डर के चलते रमेश अपने साथ जेवरात व 2 लाख 35 हजार रुपये की नकदी और मुकेश 3 लाख 20 हजार की नकदी व जेवरात लेकर आया था। दोनों ने कमरे के अंदर रखी अलमारी के लॉकर में जेवरात व नकदी रख दी। साथ ही अलमारी की चाॅबी बैग में डाल दी। रात करीब डेढ़ बजे वे सोए और सुबह चार बजे उठे तो कमरे की कुंडी खुली मिली। अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। चोर 24 तोले सोना, 26 तोले चांदी व 5 लाख 55 हजार की नकदी ले गए।
सीढि़यों में रह गई चांदी की पाजेब, दूसरी जगह से चोरी की गई
शिकायतकर्ता ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो दो युवक बाइक पर मकड़ौली रोड की तरफ से बाइक पर आते व जाते दिख रहे हैं। उनके हाथ में बैग है। लगता है वे दूसरी जगह चोरी करके मकान में घुसे। बैग के अंदर उन्हें लॉकर की चाबी मिल गई होगी। ज्यादा सोना व चांदी और नकदी मिलने पर सीढि़यों में दूसरी जगह से चोरी की गई पाजेब छोड़कर चले गए।