Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The zoo trembled with the roar of Dheera

Rohtak News: धीरा की दहाड़ से थर्राया चिड़ियाघर

Sun, 04 Dec 2022 04:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
The zoo trembled with the roar of Dheera
चिड़ियाघर में चहल कदमी करता शेर। विज्ञप्ति
रोहतक। जंगल के राजा का लघु चिड़ियाघर में इंतजार शनिवार सुबह सात बजे समाप्त हुआ। हिमाचल प्रदेश के पालमपुर स्थित गोपालपुर चिड़ियाघर से बब्बर शेर धीरा ने 80 लाख की लागत से बने अपने नए घर में कदम रख दिए हैं। इस दो साल के युवा सिंह की दहाड़ से पूरा चिड़ियाघर गूंज उठा है। इससे पहले दो मादा यहां पहुंच चुकी हैं। फिलहाल इन्हें अलग-अलग रखा गया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 475 किलोमीटर दूर से लाए गए दो वर्षीय धीरा ने सुबह सात बजे लघु चिड़ियाघर में कदम रखे। रात भर करीब सवा नौ घंटे की यात्रा के बाद अपने नए घर में पहुंचे युवा सिंह की दहाड़ से पूरा चिड़ियाघर गूंज उठा। सिंह की दहाड़ सुनते ही पेड़ों पर बैठे पक्षी उड़ गए व बंदर इधर-उधर दौड़ पड़े। पहले दिन धीरा बेचैनी में इधर-उधर घूमता दिखाई दिया। फिलहाल इसे मादा शेरों से अलग रखा गया है। नए घर में घुलने मिलने के बाद इसे मादा के साथ छोड़ा जाएगा। इसके बाद ही पर्यटक नर व मादा सिंह को देख सकेंगे। इससे पहले इन्हें अंदर ही रखा जाएगा।
विज्ञापन

फल-फूल रहा है चिड़ियाघर का परिवार
वन्य प्राणी विभाग के तिलियार पर्यटन केंद्र पर स्थित लघु चिड़ियाघर का परिवार पिछले दो वर्ष से फल फूल रहा है। यहां बंगाल टाइगर सागर व आशा के आने के बाद से ही नए मेहमानों का आना जारी है। तेंदुआ सन्नी व दुर्गा के अलावा रेस्क्यू में भी एक जोड़ा तेंदुआ यहां पहुंचे हैं। तेंदुआ परिवार अब बढ़ कर आठ और टाइगर परिवार पांच सदस्यों का हो गया है। मादा टाइगर आशा ने यहां तीन शावकों को जन्म दिया है। मादा तेंदुआ दुर्गा ने भी शावकों को जन्म दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरा बढ़ाएगा चिड़ियाघर की शान
हिमाचल प्रदेश से आया शेर धीरा चिड़ियाघर की शान बढ़ाएगा। इसके लिए यहां 80 लाख रुपये की लागत से नए एनक्लोजर का निर्माण किया गया है। यहां दो मादा शेर भी लाए गए हैं। चिड़ियाघर को बेहतर बनाने के लिए चार सितंबर को अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसके बाद से विकास कार्यों व वन्य जीवों के आदान-प्रदान में तेजी आई है। रोहतक में एक मादा शेर पिपली चिड़ियाघर व एक भिवानी चिड़ियाघर से आई है। नर शेर हिमाचल प्रदेश से उपलब्ध कराया गया है। दो महीने के रिकॉर्ड समय में भारत सरकार ने स्वीकृति व आदान-प्रदान प्रस्ताव को सिरे चढ़ाया है। इससे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।
- जगदीप सिंह, मंडल आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed