फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The youth of Panipat, who came to pick up his wife and daughters, was shot dead, the robbers also took the car

पत्नी व बेटियों को लेने आए पानीपत के युवक की गोली मारकर हत्या, कार भी ले गए लुटेरे

Fri, 02 Jul 2021 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
The youth of Panipat, who came to pick up his wife and daughters, was shot dead, the robbers also took the car
यूपी के मैनपुरी से दो बेटियों संग लौटी पत्नी को लेने रोहतक आ रहे पानीपत के युवक की लुटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी और कार लेकर लेकर फरार हो गए। वीरवार तड़के तीन बजे झज्जर रोड स्थित जलेबी चौक पर शव मिला, जहां मृतक की पत्नी व बेटियां इंतजार कर रही थी। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मैनपुरी के फूलापुर निवासी पूनम ने दी शिकायत में बताया कि वह परिवार सहित लंबे समय से पानीपत की मखीजा कॉलोनी में रहती है। वह बेटियों के साथ देवर संतोष की शादी में मैनपुरी गई थी। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे पति सौरभ सक्सेना (38) से बात हुई, जो पानीपत में घर पर था। मैंने अपने पति से कहा कि राजस्थान के श्रीगंगानगर जाने वाली बस में सवार हो रही हूं। बस रोहतक तड़के तीन बजे बाईपास पर पहुंचेगी, वहां से हिसार की तरफ चली जाएगी। ऐसे में वह रोहतक लेने आ जाए। पूनम का कहना है कि वह प्राइवेट बस में मैनपुरी के सिरसागंज से होते हुए पलवल, फरूखनगर व झज्जर होते हुए झज्जर बाईपास पर पहुंची। बस से उतरकर जलेबी चौक स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ी होकर पति का इंतजार करने लगी। साथ में बेटी नैंसी व खुशबू भी थी। उसने अपने पति सौरभ को फोन किया। बार-बार कॉल करने के बावजूद सौरभ कॉल रिसीव नहीं कर रहा था, लेकिन घंटी नजदीक ही सुनाई दे रही थी। वह थोड़ा आगे चली तो उसके पति सौरभ का शव मिला, जिसे गर्दन में पीछे से गोली मारी गई थी। मामले की सूचना पाकर डीएसपी महेश कुमार, शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलवंत सिंह व एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

दोस्त की कार मांगकर लाया था सौरभ
पुलिस जांच में पता चला है कि सौरभ सक्सेना पानीपत में कैंटर चलाता था। रात करीब 12 बजे उसकी पत्नी पूनम से बात हुई थी। पूनम ने कहा था कि बस उन्हें जलेबी चौक पर उतारेगी। इसके बाद वह अपने दोस्त की कार मांगकर लाया। जलेबी चौक से 120 मीटर दूर सौरभ का कार के अंदर से शव फेंका गया। बताया जा रहा है कि कार में दो युवक सवार थे, जिनसे सौरभ की हाथापाई भी हुई है, लेकिन उनमें से एक ने सौरभ की गर्दन में गोली मार दी। इसके बाद सौरभ की पत्नी व बेटियां उसका इंतजार कर रही थी, उनसे थोड़ी दूरी पर शव फेंक कर कार ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed