फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The youth of five districts will get the gift of employment in the employment fair

Rohtak News: रोजगार मेले में पांच जिलों के युवाओं को मिलेगा रोजगार का तोहफा

Thu, 16 Mar 2023 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
The youth of five districts will get the gift of employment in the employment fair
विक्रम शर्मा
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। राजकीय ओद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान में लगने वाले प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेले में प्रदेश के पांच जिलों के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। मेले में देशभर से 16 प्रसिद्ध कंपनियों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की पहल पर आयोजित होने वाले इस मेले से जिले के पांच हजार आईटीआई पासआउट युवाओं को रोजगार के सुनहरा अवसर मिलगा। 20 मार्च को राजकीय ओद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित होने वाले रोजगार मेले का शुभारंभ जिला उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर करेंगे। इस मेले में जिला के 11 सरकारी एवं 15 निजी ओद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छह हजार युवाओं को भाग लेने का अवसर मिलेगा। साथ ही मेले में पड़ोसी जिला चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी व झज्जर जिले के युवाओं को भाग ले सकेंगे।
जिले के साथ-साथ पांच जिलों के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 20 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होने वाले इस प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले में पांच जिलों के युवा भाग ले सकेंगे। महेंद्रगढ़ आईटीआई के वर्ग अनुदेशक प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप में देश की 16 विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेगें। कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार के बाद युवाओं का चयन किया जाएगा। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की यह पहल युवाओं के लिए रोजगार के सुनरहे अवसर प्रदान करेगी। जिले में नारनौल के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा मेला होगा।
विज्ञापन

यह है प्रशिक्षण संस्थानों में युवाओं की स्थिति
महेंद्रगढ़ जिले में 26 आईटीआई है जिनमें 11 सरकारी व 15 निजी संस्थान शामिल हैं। एक वर्ष के दौरान जिलेभर में पांच हजार युवाओं ने विभिन्न ट्रेडों में पासआउट किया है। प्रथम श्रेणी संस्थान महेंद्रगढ़ व नारनौल में दो हजार विद्यार्थी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के नौ प्रशिक्षण संस्थानों में 2700 युवा विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण ले रहे हैं। साथ ही जिला के 15 निजी आईटीआई में करीब 1500 विद्यार्थी हैं। इस मेले में 16 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचकर विभिन्न चरणों में प्रशिक्षुओं का चयन करेंगे। आवेदकों को अपनी आजीविका को मजबूत करने और नए कौशल सीखने का अवसर मिलेगा। मेले में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक पास आउट विद्यार्थी संस्था की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एप्रेंटिसशिपइंडिया डॉट जीओवी डॉट इन पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
पांच जिलों के युवाओं के लिए रोजगार का यह सुनहरा अवसर है। कोई भी युवा वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करा मेले में भाग ले सकता है। संस्थान की ओर से 10 हेल्प डेस्क लगाई जाएंगी तथा यह टीमें युवाओं का सहयोग करेंगी। मेले की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। जिले का यह दूसरा सबसे बड़ा मेला होगा।
विनोद खनगवाल, प्राचार्य जिला राजकीय ओद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़-नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed