{"_id":"67f6ca8e2c1c9e7fe4086775","slug":"the-young-man-was-beaten-and-admitted-to-the-hospital-when-his-condition-worsened-rohtak-news-c-17-roh1020-632037-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: युवक को पीटा और हालत खराब होने पर अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: युवक को पीटा और हालत खराब होने पर अस्पताल में कराया भर्ती
Thu, 10 Apr 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। थाना शिवाजी काॅलोनी क्षेत्र के सुनारिया कलां गांव में एक अलग तरह की घटना सामने आई है। पहले पिता-पुत्र ने मिलकर युवक को पीटा और हालत खराब होने पर स्वयं ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया। धमकी दी कि यदि पुलिस या डॉक्टरों को बताया तो जान से मार देंगे। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
सुनारिया कलां निवासी संजय ने पुलिस को बताया कि 7 अप्रैल को रात करीब 11 बजे अपने पशुओं को घेर में देखने के लिए गया था। रास्ते में गांव के ही वजीर और उसका बेटा राहुल मिल गए। दोनों ने डंडों से बुरी तरह हमला कर उसे घायल कर दिया। जब उसकी हालत खराब हुई तो दोनों ही उसे पीजीआईएमएस में लेकर गए और इलाज कराया। हालांकि, धमकी दी कि चिकित्सकों को बताया तो जान से मार देंगे। इसके बाद जब परिजन आए तो उनको बताया और केस दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो