{"_id":"668dd640e197d389860c6297","slug":"the-young-man-had-gone-to-get-his-friends-paper-received-information-about-his-death-on-the-phone-rohtak-news-c-17-roh1026-460424-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दोस्त का पेपर दिलवाने गया था युवक, फोन पर मिली मौत की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दोस्त का पेपर दिलवाने गया था युवक, फोन पर मिली मौत की सूचना
Wed, 10 Jul 2024 06:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर एक कार के ट्रक से टकराने के बाद उसमें आग लग गई। इस दौरान कार में सवार तीन युवक जिंदा जल गए, जबकि एक युवक झुलस गया। इस हादसे में गांव जागसी निवासी 18 वर्षीय नितेश की मौत हो गई।
जानकारी अनुसार नितेश दोस्त का पेपर दिलवाने के लिए कुरुक्षेत्र गए हुए थे। दोपहर को उनके परिवार को सूचना मिली कि उनके बेटे की मौत हो गई है। इसके बाद परिवार के मुखिया कुरुक्षेत्र पहुंचे। हालांकि शाम तक परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी भनक तक नहीं लगी थी। शाम को जब परिवार के सदस्यों को बेटे की मौत की खबर मिली तो मातम छा गया। परिजनों के अनुसार नितेश कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद कोचिंग ले रहे थे। नितेश के पिता दिनेश दिल्ली डीटीसी में कार्यरत हैं। उनकी मां की पहले ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद नितेश के पिता ने दूसरी शादी की थी। दूसरी शादी के बाद नितेश का एक छोटा भाई हैप्पी है।