फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The woman with whom she left her husband and went to live with her lover, murdered the mother and son.

Rohtak News: पति को छोड़ जिस प्रेमी के साथ रहने गई महिला, उसी ने मां-बेटे का किया था कत्ल

Fri, 20 Sep 2024 06:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
The woman with whom she left her husband and went to live with her lover, murdered the mother and son.
वार्ड नंबर दो में बंद पड़े किराये के मकान में बीते दिनों मिले मां-बेटे के कंकाल मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। इससे नाराज प्रेमी ने ही अपनी पत्नी और बुआ के बेटे के साथ मिलकर मां-बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी थी। वहीं, दूसरे बेटे को पंजाब के मोहाली में अधमरा कर जंगल में छोड़ दिया था।
विज्ञापन

डीएसपी उमेद सिंह ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि वार्ड नंबर दो में एक बंद पड़े मकान में मिले कंकाल की शिनाख्त झज्जर जिले के गांव भागलपुर निवासी 25 वर्षीय कोमल और उसके पांच वर्षीय बेटे आरव के रूप में हुई। महिला के पति मनीष ने बताया कि 14 अगस्त को उसकी पत्नी कोमल, बेटा अरनव और आरव लापता हो गए थे। 21 अगस्त को उसने बेरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 11 सितंबर को उसका बेटा अरनव पंजाब के मोहाली जिले के बगौंली के सुनसान जंगलों में घायल हालत में मिला था। उसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चला रहा है। मनीष को कंकाल के कपड़े दिखाए तो उसने दोनों की शिनाख्त कर ली थी।
विज्ञापन

मनीष ने पत्नी व बेटे की हत्या का शक अपने रिश्तेदार रोहतक के सूर्या नगर निवासी अजय पर जाहिर किया था। पुलिस ने अजय और उसकी पत्नी प्रियंका उर्फ पिंकी को गिरफ्तार करके पूछताछ की तो दोनों ने हत्या का राज उगल दिया। दोनों आरोपियों की शिनाख्त पर आरोपी अजय की बुआ के लड़के विनोद उर्फ केडी सिरोही निवासी डिडवाड़ा, सफीदों को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को भेजा जेल, अजय रिमांड पर
डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को अदालत में पेश किया। यहां से मुख्य आरोपी अजय को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि महिला पिंकी को जेल भेज दिया गया। तीसरे आरोपी गांव डिडवाड़ा निवासी केडी सिरोही को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। केडी सिरोही को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed