{"_id":"68ab520be2136e2e9c0103d1","slug":"the-woman-said-that-the-accused-is-roaming-in-the-street-and-the-police-is-not-catching-him-rohtak-news-c-17-roh1019-714391-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: महिला बोली-गली में घूम रहा आरोपी, नहीं पकड़ रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: महिला बोली-गली में घूम रहा आरोपी, नहीं पकड़ रही पुलिस
Sun, 24 Aug 2025 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। तेज कॉलोनी की महिला संगीता पर चाकू से हमला करने का आरोपी युवक आशीष वारदात के दूसरे दिन भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। महिला का कहना है आरोपी उनके घर के आसपास घूमते हुए देखा गया है मगर पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
वह अस्पताल से छुट्टी होने पर घर जाएगी तो आरोपी दोबारा हमला कर सकता है। आला अधिकारियों से मांग है कि जल्द आरोपी को पकड़ा जाए। सिविल अस्पताल में दाखिल संगीता ने बताया कि उसके पास फोन आया कि आरोपी युवक को सफेद कुर्ते -पायजामे में गली में घूमते हुए देखा गया है।
उसने पुलिस से बात की तो बताया गया कि आरोपी घर से भागा हुआ है। संगीता ने कहा कि उनका परिवार डरा हुआ है। कहीं आरोपी दोबारा हमला न कर दें। उधर, जांच अधिकारी एएसआई महेश कुमार का कहना है कि लगातार दबिश दे रहे हैं। आरोपी को जल्द पकड़ लेंगे।
विज्ञापन
एक दिन पहले तेज कॉलोनी निवासी संगीता ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज कराया था। आरोप था कि वह शनिवार सुबह होटल में ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में मंदिर के बाहर कॉलोनी के ही युवक आशीष ने उसे रोक लिया।
युवक ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसके पैर पर दो वार किए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है मगर आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर है।