फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The wait is over... E-city bus will run from Hisar Bypass to PGI from today

Rohtak News: इंतजार खत्म... आज से हिसार बाईपास से पीजीआई तक चलेगी ई-सिटी बस

Fri, 25 Apr 2025 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 25 Apr 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
The wait is over... E-city bus will run from Hisar Bypass to PGI from today
24सीटीके56 बस अड्डा पर खड़ी सिटी बस। संवाद - फोटो : गुस्से में कर्णनगरी, आज बाजार रखेंगे बंद
रोहतक। शहर में आने वाले नागरिकों के लिए हिसार बाईपास से पीजीआई तक ई- सिटी बस संचालन का इंतजार शुक्रवार को खत्म हो जाएगा। रोडवेज ने नया बस अड्डा से हिसार बाईपास तक सिटी बस (इलेक्ट्रिक बस) संचालन की तैयारी पूरी कर ली है। साथ ही, इसकी किराया सूची भी तैयार कर ली है।
विज्ञापन

सिटी बसों को पूरे शहर में चलाने की योजना थी, लेकिन शहर में चल रहे निर्माण और एलिवेटेड रेलवे पुल के निकट बाधा के कारण सिटी बस हर जगह नहीं पहुंच पा रही थी।
विज्ञापन

इसके बाद से पांचों सिटी बस 26 जनवरी से अब तक पीजीआई तक संचालन कर रही हैं। वहीं, पीडब्ल्यूडी की ओर से रेलवे एलिवेटेड पुल के निकट सड़क सुधार और लोहे के गार्डर की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधार कार्य के बाद रोडवेज ने निर्णय लिया है कि शुक्रवार 25 अप्रैल से सिटी बसों को हिसार बाईपास से पीजीआई और पीजीआई से बस अड्डा की ओर चलाया जाएगा। रोडवेज अधिकारियों ने बताया नया बस अड्डा पर शुक्रवार को होने वाले एक कार्यक्रम में जिला उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर शिरकत करेंगे। इस दौरान सिटी बसों को हिसार बाईपास तक संचालन के लिए अतिथि हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

ये रहेंगे बसों के स्टॉपेज : रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि सिटी बसें पीजीआई मोड़ से डी पार्क, बजरंग भवन, अशोका चौक, सोनीपत स्टैंड, आंबेडकर चौक, दुर्गा भवन, पुराना बस स्टैंड, सत्यम ट्योटा व ऑटो मार्केट होते हुए हिसार बाईपास पहुंचेंगी। दूरी किलोमीटर के हिसाब से बसों में किराया लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि आंबेडकर चौक से हिसार बाईपास के बीच सिटी बसें फ्लाईओवर से आवागमन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed