फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The utensils seller took away one lakh jewelery from seven women

सात महिलाओं से एक लाख के जेवरात ठगकर ले गई बर्तन बेचने वालीं

Wed, 27 Jul 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
The utensils seller took away one lakh jewelery from seven women
रोहतक। शहर से सटे सुनारिया गांव में बर्तन बेचने वाली दो महिलाएं एक ही परिवार की सात महिलाओं को झांसा देकर एक लाख से ज्यादा कीमत के जेवरात ठगकर ले गई। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सुनारिया गांव निवासी नेहा ने दी शिकायत में बताया कि एक सप्ताह से गांव में दो महिलाएं बर्तन बेचने आ रही थीं। वे पुराने बर्तन ले जातीं और नए बर्तन देकर जाती थीं। इसके चलते महिलाओं ने उनको विश्वास में ले लिया। 21 जुलाई को दोनों महिलाओं ने बताया कि उनकी कंपनी सोना भी रखती है। कहा कि जो सोना आपके पास है, उससे महंगा कंपनी का मार्का लगा सोना है। इस तरह नए जेवरात का झांसा देकर दोनों महिलाओं ने नेहा से सोने के बाली, सोने की अंगूठी, चांदी की पाजेब व सोने का मंगलसूत्र, उसकी मां चंद्रावती के सोने के बाले, सोने का ओम, भाभी ममता का ओम, रेनू का ओम, भारती भाभी की पाजेब, चांदी की चुटकी, सोने का ओम, चांदी की अंगूठी व नाक की बाली, ललिता भाभी का हाथ फूल, पाजेब, बच्चों की कुंडली, पिंकी भाभी के सोने की बाली, पाजेब व सोने का ओम ले गई।
विज्ञापन

पुलिस सीसीटीवी फुटेज ढूंढ रही
मामले की जांच कर रहे एसआई अश्वनी ने बताया कि आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर फुटेज लेने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि आरोपी महिलाओं की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed