{"_id":"3519617a7d17e6c505b99a4711125ef9","slug":"the-two-sides-clash-in-a-bloody-extortion-5-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हफ्ता वसूली को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 5 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हफ्ता वसूली को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 5 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 28 Aug 2014 03:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी कैंप में देर रात हफ्ता वसूली को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। जमकर चाकू चले, जिसमें 5 लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीजीआई में उपचाराधीन गांधी कैंप निवासी गौरव ने आरोप लगाया कि उसकी कैंप में ही मीट की दुकान है।
विज्ञापन
वारदात की तस्वीरें देखने के लिए क्लिक करें-
विज्ञापन
उसके भानजे आशीष व सुमित भी उसी के पास रहते हैं। बुधवार रात को कैंप के ही तीन युवक आए और हफ्ता देने के लिए कहा। गौरव ने इसका विरोध किया तो तीनों युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
भानजे आशीष व सुमित बीच बचाव करने लगे तो आरोपियों ने छुर्रे निकाले और उन पर वार करना शुरू कर दिया।
तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष से सुनील व उसका भाई रिंकु भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गौरव, सुमित व आशीष के शरीर पर चाकुओं के कई निशान हैं। सुमित को छाती, पीठ, हाथ व जांघ में चाकु घोंपा गया है। गौरव के हाथ, कंधे, पेट व शरीर के कई अन्य हिस्सों पर चाकुओं के वार के निशान हैं।